हरियाणा के सभी जिलों के 496 प्रतिभागी 231 कलश के साथ पहुंचे धनचिरी कैंप, संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने किया प्रदेश के दल का स्वागत
धनचिरी कैंप में एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिखेगी भारत का विराट सांस्कृतिक स्वरूप

चंडीगढ़ , 29 अक्टूबर- ‘मेरी माटी मेरा देश’ के राष्ट्रव्यापी अभियान व आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भागीदारी करने हरियाणा सहित देश के सभी जिलों के अमृत कलश यात्री राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था दिल्ली बॉर्डर पर गुरुग्राम के धनचिरी कैंप व नई दिल्ली स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के परिसर में की गई है। हरियाणा से 259 अमृत कलश यात्री रविवार को मिट्टी के 231 कलश लेकर कैम्प में पहुंचे। हरियाणा से पहुंचे प्रतिनिधियों में 236 पुरुष व 23 महिला है।इसके साथ ही हरियाणा के सभी जिलों से नेहरू युवा केन्द्र के 260 वालंटियर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए है। हरियाणा के 496 सदस्यीय दल का संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने कैम्प में पहुंचने पर स्वागत किया।

हरियाणा के सभी जिलों के प्रतिनिधि अपने खण्ड व स्थानीय निकाय की मिट्टी के 231 कलश लेकर रविवार की शाम को धनचिरी कैंप में पहुंचे। हरियाणा के दल का भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने स्वागत किया। हरियाणा सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक (एनसीआर) आरएस सांगवान कार्यक्रम के लिए समन्वयक बनाया गया है। भारत सरकार की ओर से अमृत कलश यात्रियों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था की है। प्रदेश के सभी जिलों के 259 अमृत कलश यात्री इस शिविर में ठहरेंगे।

संयुक्त निदेशक एनसीआर ने बताया कि 30 अक्टूबर को, हरियाणा सहित देश के सभी राज्य अपने-अपने प्रखंड और शहरी स्थानीय निकायों का प्रतिनिधित्व करते हुए तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाते हुए अपने कलश से मिट्टी को एक विशाल अमृत कलश में डालेंगे। अमृत कलश में मिट्टी डालने के समारोह के दौरान प्रत्येक राज्य के लोकप्रिय कला रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा। धनचिरी कैंप में देश की सांस्कृतिक विविधता करने तथा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विराट स्वरूप को प्रदर्शित करने के लिए विशाल सांस्कृतिक मंच भी बनाया गया है। जहां रविवार व सोमवार को देश के सभी राज्यों के कलाकार अपने परंपरागत लोक नृत्यों, लोक गीतों व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा की उपनिदेशक उषा रानी सहित प्रदेश के सभी जिलों से अमृत कलश यात्रा में शामिल प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!