……..निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी को भाजपा राष्ट्रीय सचिव और सांसद नायब सैनी जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपायों ने दी केंद्र नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भिवानी । भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई के संगठन में बदलाव करते हुए को पार्टी सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जबकि अभी तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा ने दोनों नियुक्तियां पर पार्टी वाला कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहे !

उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश धनखड़ इससे पहले भी 2002 से 2004 तक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। 2 बार भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे 2011 से 2015 तक, फिर हरियाणा सरकार में 2014 से 2019 तक कृषि मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि सांसद नायब सैनी 1996 से 2000 तक प्रदेश महामंत्री रहे। 2002 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रहे। 2005 में युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने और 2009 में किसाना मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने। 2012 में जिला अध्यक्ष अंबाला के बन गए, 2014 में नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव जीता और 2016 में मुख्यमंत्री ने इन्हें राज्यमंत्री का ओहदा नवाजा तथा 2019 से लोकसभा सांसद हैं।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी को भाजपा राष्ट्रीय सचिव और कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नायब सैनी जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर केंद्र नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप के मार्गदर्शन और अनुभव से निश्चित रूप से संगठन और अधिक सशक्त होगा। आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता रीतिक वधवा, रमेश चौधरी, अशोक तिगड़ी, सुनील चौहान, अशोक दूल्हेरी, रामावतार बंसल, डॉ योगेश, पंकज शर्मा, मनीष कुमार , राजेश कुमार, जोगिंदर कुमार है

error: Content is protected !!