गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी क विद्यार्थियों में सांस्कृतिक प्रतिभा कूट कूट कर भरी   
गुरुग्राम मंडल के मंडल स्तरीय  बाल महोत्सव में समूह नृत्य की हुई शानदार प्रस्तुतियां
मंडल स्तरीय बाल महोत्सव 2023 का रंजीता मेहता ने किया शुभारंभ

फतह सिंह उजाला                                       

गुरुग्राम, 26 अक्टूबर। जिला के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में गुरुग्राम मंडल की मंडल स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने  रिबन काटकर व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। महोत्सव में समूह एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम मंडल के अन्तर्गत आने वाले जिले रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ व गुरुग्राम की जिला स्तरीय बाल महोत्सव में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने भाग लिया।

महोत्सव को संबोधित करते हुए रंजीता मेहता ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में विशेषकर जिला गुरुग्राम,महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी क विद्यार्थियों में सांस्कृतिक प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद समस्त हरियाणा के विद्यार्थियों को उनकी कला को निखारने हेतु बाल महोत्सव के जरिए शानदार मंच उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर को भी आयोजित होगा। बाल महोत्सव में जिला गुरुग्राम बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने स्मृति चिह्न व  सॉल भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंच संचालक व शायर अशरफ मेवाती ने रंजीता मेहता जी को पगड़ी बांधकर सम्मान किया।

इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र यादव, प्राध्यापक रामकृष्ण वत्स, वंदना दुबे, बिंदु दक्ष,भारती, सरस्वती, निर्णायक मंडल के सदस्य महेश, ज्योत्सना, गीता, पूनम, सीमा सहित जिला बाल कल्याण परिषद से जितेंद्र डबास, मीनाक्षी यादव,सैंकड़ों प्रतिभागी विद्यार्थी,शिक्षक गण और अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!