अरविंद केजरीवाल को बताना होगा कि वे भाजपा के पक्ष में खड़े है या इंडिया अलायंस के पक्ष में है? विद्रोही

आप पार्टी को तय करना है कि हरियाणा में उन्हे भाजपा विरोध की राजनीति करनी है या भाजपा एजेंट बनकर राजनीति करनी है : विद्रोही
हरियाणा में आप पार्टी के नेता भाजपा की बोली बोलकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार भी करे और अपने को इंडिया अलायंस मे होने की दुहाई भी दे, यह दोगलापन क्यों?   विद्रोही

7 अक्टूबर 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सार्वजनिक सवाल किया कि हरियाणा में आप पार्टीे कांग्रेस विरोधी राजनीति करके यदि आम आदमी पार्टी अपने को मोदी-भाजपा विरोधी बताकर इंडिया अलायंस में है, तब हरियाणा आप पार्टी के प्रवक्ता टीवी डिबेट में खुलेआम हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को भाजपा एजेंट बताकर कांग्रेस के खिलाफ हर रोज दुष्प्रचार क्यों करते है? और यदि हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ व प्रमुख नेता ही भाजपा के एजेंट है तो आप पार्टी हरियाणा में इंडिया अलायंस से लोकसभा में चुनावी गठगंधन क्यों करना चाहती है? हरियाणा में आप पार्टी के नेता भाजपा की बोली बोलकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार भी करे और अपने को इंडिया अलायंस मे होने की दुहाई भी दे, यह दोगलापन क्यों?  

विद्रोही ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि हरियाणा आप पार्टी के प्रमुख नेता प्रैसवार्ता करके व टीवी डिबेट में आप पार्टी प्रवक्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भ्रष्टाचारी व भाजपा एजेंट क्या अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर बताते है या ऐसे हरियाणा आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता भाजपा से मोटा पैसा लेकर कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है? अरविंद केजरीवाल को हरियाणा की जनता को बताना होगा कि वे यहां भाजपा के पक्ष में खड़े है या इंडिया अलायंस के पक्ष में है? आप पार्टी का दोगलापन अब हरियाणा कांग्रेस और बर्दाश्त नही करेगी। विद्रोही ने कहा कि यदि अरविंद केरीजवाल ने हरियाणा आप पार्टी नेताओं व प्रवक्ताओं पर लगाम नही लगाई तो हरियाणा कांग्रेस भी मजबूर होकर आप पार्टीी के कथित भ्रष्टाचार पर ना केवल कड़ा प्रहार करेगी अपितु हरियाणा में आप पार्टी से किसी भी तरह का सहयोग न करने को मजबूर होगी। विद्रोही ने कहा कि अब यह आप पार्टी को तय करना है कि हरियाणा में उन्हे भाजपा विरोध की राजनीति करनी है या भाजपा एजेंट बनकर राजनीति करनी है। हरियाणा में कांग्रेस आप पार्टी नेताओं के साथ उसी भाषा में बात करेगी, जिस भाषा में आप पार्टी नेता कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सार्वजनिके दुष्प्रचार कर रहे है।   

You May Have Missed

error: Content is protected !!