जीएल शर्मा ने सेवा पखवाड़ा के तहत सेक्टर 15 में सफाई मित्रों के साथ किया श्रमदान
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान बना जन आंदोलन

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष एवं डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चैयरमेन जीएल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत सेक्टर 15 में सफाई मित्रों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान जीएल शर्मा ने सफाई मित्रों के साथ सेक्टर की सड़कों पर साफ सफाई की। उन्होंने देर तक झाडू लेकर सड़कों पर सफाई की। बाद में उन्होंने सफाई मित्रों को जलपान कराया और उन्हें सम्मानित भी किया।

जीएल शर्मा ने कहा कि सेवा, संकल्प और समर्पण भाजपा का मूल आधार है। देश सेवा के संकल्प को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता समर्पित भाव से राष्ट्रहित की गतिविधियों में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसके लिए सेवा ही परम धर्म है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बन रहा है। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेवा ही संकल्प का मूल मंत्र लेकर आगे बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दे दिया है।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा आरंभ किया गया था। इसी के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने सेवा ही संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा देकर देशवासियों को स्वच्छता और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज देश भर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को मजबूत किया गया। सेक्टर 15 में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान उनके साथ युवा कार्यकर्ता सुमित शर्मा सैम, प्रतीक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!