रौनक शर्मा

रोहतक – नवीन जयहिंद पिछले कई महीनों से लगातार जन समस्याओं को उठा रहे है | चाहे वो परिवार पहचान पत्र का मामला हो, बेरोजगारी का या फिर प्रदेश के कर्मचारियों का | ऐसा कोई वर्ग नहीं रहा है जो जिनकी समस्याओं को नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक नहीं उठाया है |

अबकी बार उन्होंने डीसी को एक लैटर लिखा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने और उनके जनसंवाद में जन समस्याओं के मुद्दों को उठाने के लिए समय माँगा है |

नवीन जयहिंद ने इस बारे में कहा है कि वे समाज और जनता के हित के लिए हर जगह आवाज उठाने के लिए तैयार है | अगर सरकार जनसंवाद में ही जन समस्या सुनेंगे तो वे उसमे भी एक आम नागरिक की तरह जाने को तैयार है लेकिन आम जनता के साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगे |

इन समस्याओं पर माँगा मुख्यमंत्री से मिलने का समय :

1.परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी की वजह से बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा महिला की काटी गई पेंशन व काटे गये BPL राशन कार्ड के मुद्दे को लेकर

  1. प्रदेश में बढती बेरोजगारी , कच्चे कर्मचारियों व् HKRN से भर्ती हुए कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर
  2. प्रदेश में बढ़ते नशे व् अपराध के मुद्दे को लेकर
  3. हरियाणा पुलिस के कर्मचारी , SPO होमगार्ड, जेल वार्डन की तनख्वाह व् सुविधाओं के मुद्दे को लेकर
  4. 2 लाख खाली पदों व् CET के मुद्दे को लेकर

नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री जब वे दो दिन के रोहतक प्रवास पर आयेंगे तो उन्हें उम्मीद है कि वे अपने कीमती समय में से जनसमस्याओं के मुद्दे पर 2 मिनट जरुर निकालेंगे और उन्हें मिलने का समय देंगे | वे एक सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से उनसे मिलना चाहते है जिसके पास जनता की समस्याएं और उनके लिए कुछ सुझाव है |

error: Content is protected !!