– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के आह्वान पर लोकगीत गाते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची सैंकड़ों महिला कार्यकर्ता
 अमृतकाल में ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ अधिनियम पारित करवाकर  मोदी जी ने महिलाओं को गौरवान्वित किया: सुनीता दांगी

चंडीगढ़, 22 सितम्बर। ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ अधिनियम 2023 लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद महिलाओं में जश्न का माहौल है। शुक्रवार को सैंकड़ों की संख्या में हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आह्वान पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी के नेतृत्व में हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी आदि जिलों से लगभग 1000 महिलाएं महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में हाथों में बैनर लेकर  हरियाणवी वेश भूषा में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा कें केंद्रीय कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने यहां पहुंचकर भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नारी शक्ति जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद, जय भजपा, तय भाजपा, मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारे लगाकर जश्न मनाया। सुनीता दांगी ने कहा कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने दिल्ली बुलाकर उनकी खुशी को कई गुणा बढ़ा दिया है। आने वाले चुनावों में हरियाणा की महिलाएं औमप्रकाश धनखड़ जी के नेतृत्व में  मोदी जी फिर से पीएम बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

सुनीता दांगी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का 27 सालों से इंतजार था। ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ अधिनियम 2023 पास होने के बाद ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। अमृतकाल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ है । यह महिलाओं को गौरवान्वित करने वाला युग है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकल पाती है, लेकिन अब मोदी जी ने महिलाओं के आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ अधिनियम पास होने से उत्साहित महिलाएं आज ढोल नगाड़ों के साथ  दिल्ली पहुंची और प्रधानमंत्री का आभार जताया।

सुनीता दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को ध्यान में रखते हुए उनकी इच्छा पूरी करने का काम किया है। हम सभी के लिए एतिहासिक घड़ी है कि हम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उस क्षण के गवाह बनें यह हमारा सौभाग्य है। दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया , इसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लगभग साढ़े नौ वर्षाे में महिला सशक्तिकरण के अनेकों कदम उठाए हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से किया हैै। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 12 करोड़ महिलाओं को इज्जत घर (शौचालय) दिए। जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना, 34 प्रतिशत घरों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत गरीबों को मिलने वाले घरों की रजिस्ट्री घर की महिलाओं के नाम कराना, 80 करोड़ लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराना जैसे अनेक कार्यों से मोदी सरकार ने महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है।

सुनीता दांगी ने कहा कि नई संसद में पहले ही दिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर मोदी सरकार ने देश की महिलाओं को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निर्णायक नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश गुलामी के प्रतीकों को त्याग रहा है और अपने गौरव, अपने वैभव के साथ विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजवती काजला, राजरानी सांगवान, सपना सैन, सुनीता स्वामी, मुकेश कटारिया, सुशीला फौगाट, अनीता लुहाट, सुरेंद्रा सैनी, संतोष फौगाट, राजरानी राजपूत, कमलेश, अंजू, कविता, ममता शर्मा, केला देवी, पूनम, विनोद, मनीषा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रिया, राजबाला सरदाना, डा. कविता, नितू चौधरी, सरोज यादव, दीपा शर्मा, अनिशा तोमर, पूनम भटनागर, नीलम अहलावत सहित सैकड़ों महिलाओं ने मोदी जी  और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ का धन्यवाद किया।

 देश के साथ – साथ प्रदेश की महिलाओं में ख़ुशी का माहौल है। मोदी जी ने देश की नारी शक्ति को राजनीतिक रूप से  देखें तो  आजाद भारत का बड़ा सवसे बड़ा सम्मान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। लोकतांत्रिक प्रणाली में  महिलाओं के अधिकारों की बात को अब और मजबूती से सुना जाएगा। पीएम मोदी जी ने महिलाओं के सम्मान को सर्वाेपरि रखा है। औमप्रकाश धनखड़ , हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष।

error: Content is protected !!