परिवार जोड़ो अभियान के तहत 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी आम आदमी पार्टी : डॉ. अशोक तंवर

परिवार जोड़ो अभियान हरियाणा के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा : डॉ. अशोक तंवर
आम आदमी पार्टी केवल पॉलिटिकल पार्टी नहीं, आम आदमी पार्टी इज ए मूवमेंट : चित्रा सरवारा
इट्स मूवमेंट फॉर द पीपल्स, बाय द पीपल्स : चित्रा सरवारा
विधानसभा में एक भी मेंबर न होने के बावजूद विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी : बलबीर सैनी
प्रदेश की जनता ने 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बनाया : बलबीर सैनी

चंडीगढ़, 17 सितंबर – आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों का भिवानी में शपथग्रहण समारोह कराया और उनको संगठन की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उसी दिन ये ऐलान किया था कि आने वाले समय में हम हरियाणा में एक नया कार्यक्रम शुरु करेंगे। उसी के तहत हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 49 लाख परिवारों के पास आम आदमी पार्टी पहुंचेगी। लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के घर जाकर उनके मुद्दे सुनने का काम करेगी और दिल्ली व पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व की सरकारों की पोल खोलने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये अभियान हरियाणा के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा। क्योंकि अभियान के तहत लोगों की समस्या सुनी जाएंगी और यही आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो का आधार बनेगा। इस मुहिम के माध्यम से ग्राऊंड स्तर पर जाकर अच्छे लोगों चिह्नित भी किया जाएगा। क्योंकि हर बूथ पर 10-10 और हर गांव में 21 सदसीय कमेटी भी बनाई जाएगी। उसके बाद आम आदमी पार्टी की ढाई लाख की सेना तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी हर स्तर पर प्रदेश के लोगों की समस्याओं को उठाने में लगी हुई है।

उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल पोलिटिकल पार्टी नहीं है, आम आदमी पार्टी इज ए मूवमेंट है। ये मूवमेंट, इट्स मूवमेंट फॉर द पीपल्स, बाय द पीपल्स है। आज यदि लोगों के साथ जुड़ना है तो उनके घरों तक जाना बहुत जरुरी है। जब से संगठन बनने लगा है परिवार जोड़ो अभियान आम आदमी पार्टी का दूसरा कैंपेन है। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी के 4000 पदाधिकारियों के अलावा हजारों कार्यकर्ता ऐसे हैं जो बिना पद के भी कार्य कर रहे हैं। परिवार जोड़ो अभियान केवल मिलने का कार्यक्रम नहीं है जोड़ने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद हर गांव में 21 सदसीय कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के अंदर 36 बिरादरी का ध्यान रखा जाएगा और कम से कम दो महिलाएं व तीन युवा को शामिल किया जाएगा। कमेटी बनने के बाद सचिव स्तर का पदाधिकारी उसकी निगरानी करेगा।

उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने कहा कि आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी एक भी मेंबर न होने के बावजूद विपक्ष की अहम भूमिका निभा रही है। सरकार की तरफ से जब भी कोई गलत नीति बनती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उस नीति का विरोध करते हैं। प्रदेश के लोग बिजली के महंगे बिलों से परेशान हैं। आम आदमी पार्टी ने 9 जुलाई को बिजली आंदोलन का आगाज किया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लगातार एक डेढ महीना सभी विधानसभा के हर गांव में जाकर बिजली के बारे में लोगों का जागरूक किया और बताया कि दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जा रही है तो हरियाण में क्यों नहीं। इस आंदोलन से प्रदेश के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में परिवार जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर घर घर जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को देख लिया, अब 2024 में प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

Previous post

प्रधान सेवक मोदी ने सिखाया व्यक्तिगत अवसरों को भी जनसेवा के अवसर में बदलना: ओमप्रकाश धनखड़

Next post

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकार के रूप में महर्षि मारकंडेश्वर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

You May Have Missed

error: Content is protected !!