लोगों का समस्याओं का हो रहा है तत्काल समाधान
मौके पर बनते हैं वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण पत्र
पहली बार प्रधान सेवक को अपने बीच देख कर लोग गदगद, महिलाएं भी पीछे नहीं

चंडीगढ़, 15 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा लोगों की समस्याओं को जमीनी हकीकत पर स्वयं जानने के लिए 2 अप्रैल से आरंभ किया गया जन संवाद कार्यक्रम आज 25वें दिन में प्रदेश के सबसे आधुनिक जिला पंचकूला में प्रवेश कर गया। लगभग 3 घंटे तक मुख्यमंत्री लोगों के बीच रहे। पंचकूला को सेक्टर 32 में मेडिकल कॉलेज सहित विकास कार्यों की अनेक सौगात दे गए।

लोगों से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो पंचकूला में विकास के छोटे कार्यों पर पिछले पांच वर्षों में 260 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जा चुकी है। राष्ट्रीय फैशन टैक्नाॅलोजी इंस्टिटयूट, आयूष का एम्स जैसी राष्ट्रीय स्तरीय परियोजनाओं पर भी करोड़ों रूपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक अलग प्रकार का कार्यक्रम है। 80 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम हो चुके हैं। 90 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा और 300 गांव व शहरों को कवर करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में वर्तमान सरकार ने कांग्रेस की 10 साल की सरकार के कार्यकाल की तुलना में दोगुना से अधिक विकास कार्य करवाए हैं, वह भी कम बजट में। उन्होंने कहा कि झज्जर का नया बस स्टैंड के अनुमान 45 करोड़ के बनाए थे परंतु वह 32 करोड़ में ही तैयार करवाया गया गया। इस प्रकार 13 करोड रूपए की बचत की गई। मुख्यमंत्री ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि वे कहते थे कि केन्द्र से भेजे गए 1 रूपए में से नीचे तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे बीच में ही गायब कर दिये जाते हैं। अब हमने उस व्यवस्था को खतम किया है। अब 100 रूपए में से 100 रूपये ही लाभार्थी के पास पहुंच रहे है। भ्रष्टाचार के इस घुन को हम जड़ से खतम करने की कोशिश में लगे हैं और आईटी के प्रयोग से काफी सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब सीधे घर बैठे लोगों के कार्य हो रहे हैं। जनवरी 2023 में साढ़े 12 लाख नये बीपीएल कार्ड बने हैं जबकि पहले अपात्र लोगों के बीपीएल कार्ड बनते थे और गरीब पीछे रह जाते थे। हमने गरीब को उसका वास्तविक हक देने का प्रयास किया है। हमने आयूषमान भारत योजना का दायरा बढाया है और चिरारू हरियाणा से इसे जोड़ा है और अब लाभार्थी परिवारों की संख्या लगभग 37 लाख हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला नगर निगम के सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की कोई एक समस्या के बारे जानना चाहा जो सबसे महत्वपूर्ण है और उसे तत्काल मौके पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मांग पर पंचकूला में  सेक्टर 32 में  प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के माध्यम से करवाने की घोषणा की जो बाद में चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। पंचकूला में बेसहारा पशुओं के लिए पशुपालन विभाग तथा हरियाणा गौ सेवा आयोग के माध्यम से गौशाला की व्यवस्था की जाएगी। सकेतड़ी के एसटीपी के कार्य को पूरा किया जाएगा। सेक्टर 19 अभयपुर के मिडल स्कूल को बहुमंजिला बना कर अपग्रेड किया जाएगा। सेक्टर 15 के प्राईमरी स्कूल की चारदीवारी का कार्य पूरा किया जाएगा।

जन संवाद कार्यक्रम उस समय लोगों को भावुक कर गया जब 26 जून को भारी वर्षा के कारण एक महिला अपनी कार समेत घग्गर नदी में फस गई थी तो खड़क मंगोली के 15 लड़कों व एक लड़की ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उस महिला को सुरक्षित निकाला था, तो मुख्यमंत्री ने इन सभी बहादुर बच्चों को 21-21 हजार रूपए नकद तथा एक बहादुरी प्रमाण पत्र प्रदान किया। कुल 3.15 लाख रूपए ईनाम स्वरूप दिये गए। मौके पर ही चार व्यक्तियों- राम आसरे, विष्णु देव, राम आधार और पेटी देवी को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एमडीसी सेक्टर 4 व सकेतड़ी के आउटरीच के तहत भू मालिकों को प्लाट देने के मामले को जल्द ही सुलझाया जाएगा।

जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम के प्रति लोगों की धारणा व भावना जुड़ गई है और लोगों में उम्मीद की नई किरण जागी है।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उपायुक्त पंचकूला सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम ममता शर्मा, रुचि सिंह बेदी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ऋचा राठी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश राजेश पुनिया, मीडिया सचिव प्रवीण अत्र्रे, पब्लिसिटी एडवाईजर तरूण भंडारी, डीडीपीओ राजन सिंगला सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!