बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण आरोपों से बचाने के लिए भारतीय पहलवानों व कुश्ती के भविष्य को दांव पर लगाकर ऐसा पाप किया है जिसे भारत व हरियाणा के लोग भाजपा-संघ सरकार को कभी माफ नही करेंगे : विद्रोही

25 अगस्त 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि मोदी-भाजपा-संघी सरकार ने सत्ता दुरूपयोग से यौन शोषण में घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने के चक्कर में भारतीय कुश्ती खेल को चोट पहुंचाकर पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार कर दिया। विद्रोही ने कहा कि पहले बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाये रखने व बाद में उनके गुट का ही कुश्ती संघ पर कब्जा बना रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सरकार के खेल मंत्रालय व भारतीय ओलिम्पिक संघ ने विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संचालन संस्था यूनाईटेड वल्र्ड रेस्लिंग की निर्धारित सीमा में चुनाव न करवाने के चलते भारतीय कुश्ती संघ को निलम्बित कर दिया जिसके कारण भारतीय पहलवान आगामी विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय ध्वज के नीचे नही खेल सकेंगे। भारतीय पहलवान 16 सितम्बर से शुरू होने वाली विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में तटस्थ खिलाडी के रूप में भाग लेंगे। यह भारत के लिए एक शर्मनाक स्थिति है। 

विद्रोही ने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण आरोपों से बचाने के लिए भारतीय पहलवानों व कुश्ती के भविष्य को दांव पर लगाकर ऐसा पाप किया है जिसे भारत व हरियाणा के लोग भाजपा-संघ सरकार को कभी माफ नही करेंगे। कुश्ती ही ऐसा खेल है जिसमें कॉमनवैल्थ गेम, एशियाड, ओलिम्पिक में भारत सबसे ज्यादा पदक जीतता रहा है और मोदी-भाजपा सरकार उसी कुश्ती खेल व पदक दिलवाने वाले कुश्ती पहलवानों को दुनिया के सामने शर्मसार कर रही है। यदि सरकार चाहती तो शर्मसार करने वाली ऐसी परिस्थितियों से बचा जा सकता था लेकिन मोदी सरकार ने कुश्ती की प्रतिष्ठा को तवज्जों देने की बजाय अपनी पार्टी के सांसद को बचाने व भाजपा के राजनीतिक हितों को महत्व देकर फिर साबित कर दिया कि मोदी-भाजपा-संघ के लिए देश की प्रतष्ठिा, स्वाभिमान, खिलाडियों के सम्मान की बजाय कुर्सी ज्यादा प्यारी है। मोदी जी चुनाव जीतकर अपनी कुर्सी बरकरार रखने के लिए देश, खेल, खिलाडी सहित किसी की भी प्रतिष्ठा, स्वाभिमान को दांव पर लगा सकते है जो बहुत ही स्वार्थी व गलत संघी सोच है। 

https://bharatsarathi.com/बेड़ागर्क-भारतीय-कुश्ती/
error: Content is protected !!