WordPress database error: [Deadlock found when trying to get lock; try restarting transaction]
CREATE OR REPLACE VIEW wp_5pzm3tzkyg_wsm_monthWiseVisitors AS SELECT DATE_FORMAT(CONVERT_TZ(visitLastActionTime,'+00:00','+05:30'),'%Y-%m') as recordMonth, COUNT(*) as visitors FROM wp_5pzm3tzkyg_wsm_logUniqueVisit GROUP BY DATE_FORMAT(CONVERT_TZ(visitLastActionTime,'+00:00','+05:30'),'%Y-%m')

WordPress database error: [Deadlock found when trying to get lock; try restarting transaction]
CREATE OR REPLACE VIEW wp_5pzm3tzkyg_wsm_monthWisePageViews AS SELECT DATE_FORMAT(CONVERT_TZ(visitLastActionTime,'+00:00','+05:30'),'%Y-%m') as recordMonth, SUM(totalViews) as pageViews FROM wp_5pzm3tzkyg_wsm_pageViews GROUP BY DATE_FORMAT(CONVERT_TZ(visitLastActionTime,'+00:00','+05:30'),'%Y-%m')

चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रूव पर सफल लैंडिंग पर बोले ओम प्रकाश धनखड़, भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है - Bharat Sarathi
– चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रूव पर सफल लैंडिंग हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण:  धनखड़
– प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसरो की असाधारण टीम ने देश को गौरवान्वित किया:   धनखड़

चंडीगढ़, 23 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर सफल लैंडिंग को हर भारतीय के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का पल बताते हुए कहा है कि भारत का यह कदम विश्व गुरु बनने की ओर एक बड़ा कदम हैं। धनखड़ ने इस मिशन में जुटे सभी  वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर पल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। आज का दिन उन भारतीयों के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग करके भारत ने नया इतिहास रच दिया है। अंतरिक्ष में भारत की सफलता हमारी ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की उपलब्धि है।

श्री धनखड़ ने कहा कि आज इतिहास रचा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत का झंडा चंद्रमा के ऐसे हिस्से पर लहराएगा, जहां पर दुनिया का कोई भी देश अपनी पहुंच नहीं बना सका है। मोदी सरकार और हमारे महान वैज्ञानिकों  की मेहनत आज सफल हुई है। हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि भारत के पास न केवल तकनीकी क्षमता है बल्कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर जाकर लैंडिंग करने की भी ताकत है। कम बजट में ऐसा करके भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया है कि अब हम यहीं रूकने वाले नहीं हैं। धनखड़ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की है कि अब सूर्य और शुक्र के लिए मिशन पर काम किया जाएगा। यह बात बताती है कि भारत अब दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का सामर्थ्य और संभावनाएं समूचे विश्व को विस्मित किए हुए हैं। भारत विश्व में सार्थक परिवर्तन लाने के लिए सतत गति से आगे बढ़ रहा है। पुरानी चुनौतियों का स्थायी समाधान करते हुए भारत में नव निर्माण की क्रांति चल रही है। बीते 9 साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के द्वारा आज भारत जिस स्पीड और स्केल पर काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है।

श्री धनखड़ ने कहा कि अर्थव्यवस्था में भारत पूरी दुनिया की पांचवी बड़ी ताकत है। लोग समझ चुके हैं कि देश की तरक्की प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है। आज जो टैक्स जनता दे रही है उसी से आर्थिक और सामरिक रूप से भारत मजबूत हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दक्षिणी ध्रूव पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। अब तक चांद पर सिर्फ तीन देश अमेरिका, रूस और चीन सफलतापूर्वक उतर पाए हैं।

error: Content is protected !!