चंडीगढ़, 22 अगस्त – हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

झज्जर के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) रविंद्र कुमार को बादली का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

बादली के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को बहादुरगढ़ का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

असंध के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) मनदीप कुमार को पानीपत का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

बहादुरगढ़ के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) विशाल को झज्जर का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

कैथल के सिटी मजिस्ट्रेट कपिल कुमार को कैथल का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

पानीपत के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) विरेंद्र सिंह ढुल को असंध का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को तोशाम का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी रोहित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

फरीदाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट अमित मान को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बड़खल के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!