तुरंत प्रभाव से 20 आईपीएस अधिकारियोें के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी

विकास अरोड़ा को सी.पी गुरुग्राम लगाया गया

चण्डीगढ़, 21 अगस्त – हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 20 आईपीएस अधिकारियोें के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए है।

श्री ओम प्रकाश सिंह को एडीजीपी/एचएसएनसीबी (एच), पंचकूला लगाया गया और निदेशक/एससीआरबी,पंचकूला एडं एडीजीपी/साइबर हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री अजय सिंघल को एडीजीपी/स्टेट क्राइम ब्रांच (एच), पंचकूला लगाया गया है।

डॉ ए.एस.चावला को एडीजीपी/ हरियाणा स्टेट इनफोसमेंट ब्यूरो लगाया गया और एडीजीपी/टेलीकाम-आईटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्रीमती कला रामचंद्रन को एडीजीपी/प्रशासन (हरियाणा) लगाया है।

श्रीमती ममता सिंह को एडीजीपी/लॉ एंड आर्डर, हरियाणा और एडीजीपी/आरटीसी भोंढसी, गुरुग्राम लगाया गया है।

डॉ एम.रवि किरण को एडीजीपी/जेल, हरियाणा लगाया गया है।

श्री कृष्ण कुमार राव को एडीजीपी/रोहतक रेंज, रोहतक लगाया गया है।

श्री अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजीपी/एंटी क्रप्शन ब्यूरो (हरियाणा) लगाया गया और आईजीपी/मॉडर्नाइजेशन व वेल्फेयर  का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री संजय कुमार को आईजीपी/प्रशासन, हरियाणा लगाया गया और आईजीपी/लॉ एंड आर्डर (एच) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री विकास अरोड़ा को सी.पी गुरुग्राम लगाया गया है।

श्री राजेंद्र कुमार को आईजीपी/साउथ रेंज, रेवाड़ी लगाया गया है।

श्री सिबास कविराज को आईजीपी/अम्बाला रेंज,अम्बाला के अलावा  सीपी/पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री राकेश आर्य को सीपी/फरीदाबाद और आईजीपी/एससीआरबी  (हरियाणा), पंचकूला लगाया गया है।

श्री सिमरणदीप सिंह को डीआईजी/एसटीएफ, हरियाणा, भोंढसी लगाया गया और डीआईजी/जेल, हरियाणा का अतिरिक्त कार्य दिया गया है।

श्री मनीष चौधरी को आईजीपी/सीआईडी लगाया गया है।

श्री अरूण सिंह को डीआईजी/एचपीए, मधुबन के अलावा डीआईजी/एचएपी,मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री शिव चरण को डीआईजी/पीटीसी, सुनारियां लगाया गया है।

श्री विरेंद्र कुमार को डीसीपी/ ट्रैफिक, गुरूग्राम के अलावा डीसीपी/ईस्ट,गुरूग्राम और इंचार्ज मिरर इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री नीतिश अग्रवाल को एस.पी महेंद्रगढ लगाया गया है।

श्री विकांत भूषण को एस.पी सिरसा लगाया गया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!