मणिपुर सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर के राष्ट्रपति शासन लगाया जाए-चौधरी संतोख सिंह

गुरुग्राम – गुरुग्राम में सामाजिक संगठनों के जागरूक नागरिकों द्वारा मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचारों के विरोध में सिविल लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च निकाला गया।

इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि मणिपुर में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उनके साथ हैवानियत हो रही है। उनको निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है।एक महिला जिसको निर्वस्त्र करके घुमाया गया था,उसके पति ने कारगिल में युद्ध लड़ा था। मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में अब तक 150 से ज़्यादा व्यक्तियों की हत्या हो चुकी है।हज़ारों घर जला दिए गए हैं।

उन्होने राष्ट्रपति से माँग की कि मणिपुर सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तथा अपराधियों को पकड़कर उन पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुक़दमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।

Previous post

पूर्व आईपीएस अधिकारी राजबीर देसवाल की 22वीं पुस्तक ‘जींद अंटा- स्टोरीज ऑफ सिक्सटीज‘ का हुआ विमोचन

Next post

मणिपुर चीरहरण विशेष : चीरहरण को देख कर, दरबारी सब मौन……. प्रश्न करे अँधराज पर, विदुर बने वो कौन

You May Have Missed

error: Content is protected !!