कलर्को ने हड़ताल पर रहते हुए बाढ़ संबंधी हर प्रकार की ड्यूटी करने का दिया आश्वासन
जिले के सभी लिपिक हड़ताल पर रहे, सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

फतेहाबाद,14 जुलाई। पिछले लंबे समय से हरियाणा के सभी विभागों के क्लर्क हड़ताल पर हैं। सरकार द्वारा 9 साल पहले मानी गई व मंत्रीमंडल में पास बिल को दबा कर बैठना लिपिकों के साथ धोखा व वादाखिलाफी है। उपायुक्त कार्यालय पर हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर बैठे हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिला कन्वीनर शिवकुमार श्योराण ने कहा उनकी 35400 की मांग की सभी कार्यवाही 9 साल पहले से कांग्रेस सरकार से हुई पड़ी है। 1 नवंबर 2014 को मात्र नोटिफिकेशन/चिट्ठी जारी करनी थी,जो भाजपा सरकार से आज तक जारी नहीं हूई है।इस पत्र की कमी से कलर्क 9 साल से सुखे जैसे हालात का सामना कर रहे है।कल सरकार ने, अपने ही सरकारी संगठन की भी नहीं सुनी।जिसकी हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन व सर्व कर्मचारी संघ फतेहाबाद निंदा करता हैं।

उन्होंने कहा जवाहर यादव ने बाढ़ का वास्ता देकर हड़ताल खत्म करने का कलर्को को जनता से लड़ाने का षड़यंत्रकारी पासा फैंका।जिसका मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने यह कहकर करारा जबाब दिया कि हम हड़ताल पर रहते हुए ही,बाढ़ संबंधी हर प्रकार की ड्यूटी देने को तैयार है। परन्तु 35400 मिलने से पहले हड़ताल खत्म करना कलर्को से गद्दारी करना होगा,जो हम किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे।

इस मौके पर फतेहाबाद उपायुक्त कार्यालय पर धरने पर बोलते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहां कि 9 साल से एक पत्र जारी नहीं करने वाली सरकार अपनी जिम्मेदारी का श्वेत पत्र भी जारी करे। मजदूर -किसानों- कर्मचारियों व कलर्को से बात बात पर पार्दर्शिता व जिम्मेदारी मांगने वाली सरकार अपने काम की जिम्मेदारी भी तय करें।

वक्ताओं ने बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में प्रदेश की जनता के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस समय मजदूर -किसानों- के साथ हैं।सभी कर्मचारियों से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का प्रयास करें।

अगले हफ्ते दूसरी या तीसरी मीटिंग में मामले को उलझाने भर कपटी खेल छोड़कर सरकार नोटिफिकेशन जारी कर दे। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सरबत सिंह पूनिया, किसान नेता जोगिंदर सिंह भ्याणा, संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुशामड़,सचिव सुरजीत दूसाद, पूर्व जिला प्रधान बेगराज,ब्लाक प्रधान राजपाल, सचिव इन्द्र सिंह घासी के अलावा अशोक सिहाग, सतबीर सिंह, इन्द्र पाल सहारण, हरिकृष्ण कम्बोज, कृष्ण चमार खेड़ा, चुन्नी लाल, ओमप्रकाश लोट आदि नेताओं ने सरकार के रवैए की आलोचना करते हुए 35400 वेतनमान बिना देरी किए लागू करने की मांग की।