गुरुग्राम। रविवार को हुई बरसात के कारण बादशाहपुर की कोटा कालोनी में करीब 400 लोग बरसात के पानी में फंस गए। उनके लिए खाना-पीना भी दुभर हो गया। घरों में भी पानी भर गया। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव एवं अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी, गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-39, सिविल डिफेंस की ओर से उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई गई। मौके पर उन्हें खाना उपलब्ध कराया गया।

रविवार को हुई मूसलाधार बरसात में अनेक जगहों पर जलभराव हो गई। बादशाहपुर की कोटा कालोनी भी एक तरह से डूब गई। लोगों को काफी परेशानी हुई। जैसे ही रेड क्रॉस सोसायटी में इस बारे में जानकारी पहुंची तो सचिव विकास कुमार की ओर से सहायता पहुंचाने के लिए टीम तैयार की गई। टीम में रेडक्रॉस की ओर से अतुल कुमार पाराशर ने गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-39 से गगनदीप सिंधू, सिविल डिफेंस से रंजन के सहयोग से सुषमा, विनीता पीटर द्वारा खाना आदि मौके पर पहुंचाया। वहां बरसात के पानी में फंसे लोगों को खाना उपलब्ध कराया। साथ ही हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने कहा कि जनसेवा करना ही रेड क्रॉस का उद्देश्य है। शहर की संस्थाओं, समाजसेवियों को साथ लेकर जरूरतमंदों, वंचितों तक सहायता पहुंचाने में सदा अग्रणी रहते हैं।

error: Content is protected !!