प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत मेजर जनरल राजेश्वर धनखड़ से की उनके आवास पर जाकर मुलाकात
— मोदी के मेक इन इंडिया और सैन्य आधुनिकीकरण से सेना हुई मजबूत
— देश के प्रधानमंत्री द्वारा होली -दीवाली सैनिकों के साथ मनाना बड़ी बात: बोले जनरल

चंडीगढ़ , 6 जुलाई। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूरे होने पर सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत जिला झज्जर के गांव बीड़ सुनारवाला में मेजर जनरल राजेश्वर धनखड़ (सेवानिवृत्त) सेना मैडल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। धनखड़ ने मेजर जनरल को मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों की पत्रिका सौंपी।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई मुलाकात में मेजर जनरल राजेश्वर धनखड़ ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षाे में सेना के आधुनिकीकरण, सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मेक इन इंडिया से देश में ही सैन्य उपकरण तैयार हो रहे हैं, इससे विदेशी मुद्रा की बचत हुई है, सेना को समय पर सामान मिल रहा है। मेजर जनरल ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री धनखड़ को बताया कि उन्होंने 1977 में सेना की मराठा रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया था। देश व विदेश में सेना द्वारा चलाए गए कई ऑपरेशनों में भाग लिया। कारगिल, शांति सेना में भी भाग लिया। सेना की ओर से उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सेना मेडल से सम्मानित मेजर राजेश्वर ने कहा कि पिछले नौ वर्षाे में पीएम मोदी ने जिस गतिशीलता के साथ सेना के लिए कार्य किया है वह काबिले तारीफ़ है।

रिटायर्ड जनरल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा होली दीवाली जैसे त्योहार जवानों के साथ बॉर्डर पर जाकर मनाना बहुत बड़ी बात है। ऐसी परम्पराएं विदेशों में अमेरिका जैसे देशों में ही देखने को मिलती थी। उन्होंने कहा कि लगभग चार दशक से पेंडिंग ओआरओपी को सुलझाया। रिटायर्ड जनरल ने कहा कि दुश्मन देश की सीमा के अंदर जाकर पीटने का फैसला मोदी ने लिया और सेना ने पूरा किया। यह बदला हुआ भारत है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने रिटायर्ड मेजर का कुशलक्षेम जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

error: Content is protected !!