नेताओ ने पहलवानो को बनाया हुआ है फुटबॉल- जयहिन्द
पहलवान ख़ुद पहलवानी को धोबी पछाड़ मार रहे है -जयहिन्द
आपसी लड़ाई की वजह से सामाजिक भाईचारे को ख़राब न करे खिलाड़ी -जयहिन्द

रौनक शर्मा

रोहतक- नवीन जयहिंद ने पत्रकार वार्ता करते हुए पहलवानों को लेकर कई खुलासे किए और आंदोलन की सच्चाई भी बताई। कहा कि जब पहलवानों ने पहली बार प्रदर्शन किया था, उस समय भी साथ दिया था। उनका हर तरीके से समर्थन किया। उन्होंने पहलवानों को नसीहत दी थी कि वे राजनीति को इससे दूर रखें। क्योंकि सभी प्रदर्शन करने वाले पहलवान हैं, राजनीति के मैदान में सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को संभलकर बोलने के लिए कहा था। क्योंकि जो बोल रहे हैं, उसका समाज पर असर पड़ेगा। जिसके चलते आज कई बेटियां ऐसी हैं, जो इस मामले के बाद माता-पिता ने घर बैठा ली। अब कुछ लोग इसे जाट- राजपूत का झगड़ा व बाद में जाट-ब्राह्मणों का झगड़ा बता रहे थे। लेकिन यह झगड़ा जातिगत नहीं हैं।

नवीन जयहिंद ने पहलवानों के विवाद पर खुलासा करते हुए कहा कि यह विवाद भाजपा का अंदरुनी है। कुछ दिन पहले हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह ने फेडरेशन बनाई थी। वहीं दूसरी फेडरेशन बृज भूषण की थी। संदीप सिंह की फेडरेशन द्वारा भेजे गए पहलवानों को गुजरात में बाहर कर दिया गया। खिलाड़ी खेल नहीं पाए। इस फेडरेशन में बबीता फोगाट व तीर्थ राणा पदाधिकारी थे।

उन्होंने कहा कि यह मामला भाजपा वर्सिज भाजपा का है। प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने भी कहा है कि धरने की अनुमति भी बबीता फोगाट व तीर्थ राणा ने दिलाई थी। यह मामला पूरा फेडरेशन पर कब्जा करने का है। इसके बाद ही यह आंदोलन चला और आज पहलवान ही आपस में टकरा गए हैं।

जयहिंद ने कहा कि योगेश्वर दत्त राजनैतिज्ञ है और दूसरे पहलवान भी राजनैतिज्ञ बन रहे हैं। योगेश्वर ने बिना ट्रायल के चयन की बात कही और यह सच्ची है तो योगेश्वर सही है। अगर उसने झूठ बोली है तो वह गलत है। वहीं प्रदर्शनकारी पहलवानों की बात सही है तो वे ठीक हैं। ट्रायल बिना चयन होने से जूनियर खिलाड़ियों का हक छीना जाएगा।

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदर्शनकारी पहलवानों को देश के अनेक लोगों ने समर्थन किया। लेकिन किसी को बिना बताए अमित शाह से मिलने चले गए। पहलवान जब चाहे आंदोलन शुरू और जब चाहे बंद। पहलवान गलत अखाड़े में उतरे हुए हैं। राजनीति के अखाड़े में पहलवान चारों खाने चित हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब भी पहवालनों के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लाइव आएं तो गाय, सांड, भैंस या झोटे की पूंछ पकड़कर आएं। ताकि वे अपनी बात को सत्यापित करें। आपस में टकराने वाले पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है। अगर कोई दूसरा यह सब करवा रहा है, तो सभी राजनीतियों की फुटबाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो यह एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला चल रहा है। इसका समाज में गलत मैसेज जा रहा है। विनेश फोगाट ने कहा था कि एक हजार लड़कियों का यौन शोषण किया गया है। एक हजार में से 900 बेटियां तो हरियाणा की खेल रही होंगी। इसके बाद कई लड़कियों का खेल छुड़वा दिया। इसलिए जो भी बोले वह संभलकर बोलें। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां यही चाहती हैं कि पहलवानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाएं। जो यह बयानबाजी चल रही है, वह राजनीतिक भाषा होती है। पहलवानों पर तो लोगों को आस, विश्वास व भरोसे होते हैं। इस विवाद के बाद नाबालिग खिलाड़ी के घर में भी झगड़ा करवा दिया।

नवीन जयहिंद ने पहलवानों द्वारा योगेश्वर दत्त को अनपढ़ बताने पर कहा कि हरियाणा में ऐसा कौन-सा पहलवान है, जिसे अंग्रेजी आती है। लेकिन पहलवानों को चाहे हिंदी भी नहीं आती हो, उन्होंने खेल के क्षेत्र में नाम रोशन किया है। 70 प्रतिशत नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी दो-दो मार्कशीट लिए हुए हैं, कईयों ने तो दूसरे से परीक्षा दिलाई है। हालांकि पहलवानों का काम पढ़ना नहीं खेलना है। उन्होंने कहा कि जो किसान नेता व खाप नेता सहित अन्य लोग पहलवानों के आह्वान पर समर्थन करने के लिए पहुंच गए थे। जब गृह मंत्री अमित शाह के पास गए तो किसी को भी नहीं बताया। जिससे सभी खाप व किसान नेताओं की बेईज्जति की है। अमित शाह से मिलने के बाद पूरा मामला बदल गया।

350 करोड़ की खीर खा रहे है सांसद और पूर्व मंत्री – जयहिंद

नवीन जयहिंद ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की दोस्ती पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक कटोरी व एक चम्मच से खीर खिला रहे हैं। चार साल तक सांसद कहते रहे कि उनकी चलती नहीं। रोहतक के सीएम का कहना था कि उनके पास कोई समस्या लेकर आता नहीं। सांसद ने कार्यक्रम के दौरान मनीष ग्रोव को महामूर्ख तक कह दिया था। महामूर्ख आदमी अब कैसे महाज्ञानी हो गया। ऐसा क्या ज्ञान ले लिया। दोनों ने मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाया है, इसका जिम्मेदार कौन है। चार सालों तक दोनों ने लोगों को काम के लिए धक्के खिलाए हैं।

सांसद से सवाल करते हुए कहा कि क्या अब रोहतक लोकसभा के लोगों को जो समस्याएं आएंगी, उनका समाधान करवाएंगे। साथ ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से भी सवाल किया कि अब लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा क्या। नवीन जयहिंद ने कहा अब ताक दोनों की सेटिंग हो गई होगी, अब दुखी व पीड़ित लोगों को क्या भेज सकते हैं। जयहिंद ने कहा कि महामूर्ख से महाज्ञानी कैसे बना जाता है, उसकी कोचिंग लेना चाहिए। 300 करोड़ के घोटाले की आवाज उठाने वाली आवाज अब दब गई। जो लोग उनके पास समस्याएं लेकर आएंगे, उनकों सांसद व रोहतक के सीएम के पास भेजा जाएंगा। वे लोगों से मिलने का समय व स्थान बता दें।