– जनता से 2024 में पार्टी को समर्थन करने की अपील
– डीबीटी से करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े को किया समाप्त
– पात्रों तक योजनाओं का लाभ किया सुनिश्चित

चंडीगढ़,  25 जून। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि गत 9 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जनता से भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने की अपील की।

डॉ. अर्जुनराम मेघवाल रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा स्थानीय नई अनाज मंडी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली के दौरान उपस्थित जनसमूह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। रैली में विशिष्टï अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान, रैली आयोजक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर आदि भी उपस्थित रहे। डॉ. अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है तथा डीबीटी के माध्यम से लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े को रोका गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है तथा उन्होंने सम्पूर्ण पृथ्वी को एक परिवार समझते हुए मानवीय कार्यों में बढ़ चढक़र मदद की है। उन्होंने इसी मूलमंत्र के आधार पर कोविड वैक्सीन की दवा भी जरूरतमंद देशों को भिजवाई, जो आज प्रधानमंत्री का पूरा मान-सम्मान करते है।

डॉ. अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को खुले में सोच मुक्त करने के उद्देश्य से 10 करोड़ शौचालय बनाने का संकल्प लिया था तथा सरकार द्वारा साढ़े 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला के दौरान सर्वश्रेष्ठï पांच सफाई कर्मियों के गंगाजल से पैर धोने का कार्य भी किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थी। अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद में भी जोरदार स्वागत हुआ तथा उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि 25 जून को देश के संसदीय इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था।

जनता ने फिर से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन बनाया : धनखड़

– रोहतक में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष
– कांग्रेस संगठन तक नही बना पाई और भाजपा कार्यकर्ता कर रहे एक दिन में तीन- तीन रैली
– मोदी के मजबूत भारत में दुनिया खोज रही है अपना भविष्य: बोले धनखड़

रोहतक लोकसभा की गौरवशाली भारत रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश की जनता ने फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पिछले नौ वर्षों में मोदी ने समाज के हर वर्ग को देश के  विकास में बराबर का भागीदार बनाया है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका  की संसद में मोदी मोदी के नारे लगना, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा भारत के पीएम मोदी को बॉस कह कर पुकारना पूरे देश के लिए गौरव की बात है।अमेरिका की संसद में यह घोषणा करना कि भारत जल्द ही दुनियां की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। यह छोटी बात नही है। पहले कांग्रेस के राज में भारत के नेताओं के अमेरिका में जूते उतरवाकर चेक होते थे। भारतीय होने के नाते शर्म आती थी। आज मोदी के बदले हुए भारत मे 100 डिजिटल ट्रांसजेक्शन में से 46 भारत में हो रही है। आज अमेरिका भारत को तकनीक के साथ शिकारी ड्रोन दे रहा है। भारत के साथ जेट इंजन बनाने के समझौते कर रहा है। यह बदले हुए भारत की ताकत है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में संगठन तक नही बना पाई। इनके तीन तीन प्रदेश अध्यक्ष आए पर आगे नहीं बढ़ पाए। दूसरी तरफ हरियाणा भाजपा आज पन्ना प्रमुख तक पहुंच गई है और भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में  एक दिन में तीन तीन रैली कर नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस में एक दो को छोडक़र किसी का सम्मान नही है, इसलिए कांग्रेस बिखर रही है।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व हरियाणा में ढांचागत विकास, सेना का आधुनिकीकरण, मजबूत अर्थव्यवस्था, हर घर नल से जल, हर घर शौचालय, हर घर रसोई गैस सिलेंडर, किसान के लिए बीज से बाजार तक की नीति, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि  के तहत सीधे बैंक खाते में पैसे भेज रहे हैं। पीएम मोदी हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता की और आयुष्मान भारत योजना लेकर आए और हरियाणा में भाजपा सरकार ने आगे बढ़ते हुए चिरायु योजना लागू की। अगर हम अपने एरिया की बात करें तो 152 डी , केएमपी, रोहतक में उपरगामी मार्ग, एलिवेटेड रेल मार्ग, बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, अब केएमपी के साथ दोहरी रेल लाइन, मेट्रो विस्तार, झज्जर को गुरग्राम दिल्ली तक रेल मार्ग से जोडऩा जैसे अनेक कार्य हो रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि 2024 में हरियाणा और देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।

धनखड़ ने कहा कि वसुदैव कुटुम्बकम की नीति पर चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी के आदर में दुनिया के नेता सिर झुका रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अमेरिका में सहस्र चंद्र के दर्शन मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को करा दिए, ये गौरव के पल हम सभी के लिए आनंददायी हैं।

वर्ष 2014 में देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में दिखाई दी आशा की किरण :- डॉ. संजीव बाल्याण

– हरियाणा के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वालों से जनता रहे सावधान

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 तक कांग्रेस शासनकाल के दौरान विभिन्न घोटालों का बोलबाला था तथा देश में निराशा का माहौल था। ऐसे माहौल में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा की किरण दिखाई दी। उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए अनेक सराहनीय कार्य किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश का हमेशा भाईचारा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति हरियाणा के भाईचारा को छिन्न-भिन्न करना चाहते है। जनता ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी पूरा न होने दें। हरियाणा में वर्तमान में योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने विशाल रैली के लिए पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

केंद्र सरकार के 9 वर्ष रहे सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित :- सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

– विपक्षी पार्टियों से सतर्क रहे जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मांगा समर्थन

रैली के आयोजक एवं रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने रैली में उमड़ी भारी भीड़ का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं, जनता व संगठन को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे रोहतक से ही आगामी लोकसभा चुनाव लडऩा चाहेंगे। यदि पार्टी उन्हें कोई अन्य जिम्मेवारी सौंपती है तो वे उसका पूरा सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण के कार्य में लगी है। सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनकल्याण व गरीब कल्याण के लिए तत्पर रहते है।

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने जनता से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी को पूरा समर्थन दें। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुमराह कर रहे है। जनता ऐसे लोगों से सतर्क रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अंत्योदय परिवारों के उत्थान की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा देने के लिए चिरायु हरियाणा योजना क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान सरकारों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

भाजपा के नेतृत्व में सरकार ने रोहतक में किये अभूतपूर्व विकास कार्य :- मनीष कुमार ग्रोवर

– ऐलीवेटिड रोड़ व ऐलीवेटिड रेलवे ट्रेक की सौगात दे शहर को दिलाई जाम से मुक्ति
– मुख्यमंत्री मैरिट के आधार पर दे रहे रोजगार

पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रोहतक में कांग्रेस शासनकाल से ज्यादा विकास कार्ये करवाये है। रोहतक शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ऐलीवेटिड रोड़ एवं ऐलीवेटिड रेलवे ट्रेक की सौगात भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दी है। शहर में अनेक पार्कों एवं सामुदायिक शौचायलों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मैरिट के आधार पर युवाओं को एक लाख से अधिक सरकारी रोजगार दिये गए है।

रैली में मुख्यातिथि व विशिष्टï अतिथियों का किया गया हार्दिक अभिनंदन :-

रैली के आयोजक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यातिथि डॉ. अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्टï अतिथि ओम प्रकाश धनखड़, डॉ. संजीव बाल्याण तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का पगड़ी, शॉल व मालाओं से स्वागत किया।

ये रहे मौजूद :-

 इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, लोकसभा प्रभारी राजीव जैन, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक मोहन लाल बडौली, मेयर मनमोहन गोयल, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर राजकुमार कपूर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी, अरविंद यादव, रोहतक भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, झज्जर के भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर खरकड़ा, अजय बंसल, रमेश भाटिया व सतीश नांदल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला, राजकुमार शर्मा, पूर्व विधायक सरिता नारायण व नरेश कौशिक, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी तरूण सन्नी शर्मा, अजय खुंडिया, गजराज बोबी, आशा शर्मा, उषा शर्मा, ज्योत्सना रोहिल्ला, अनीता बुधवार, सुरजमल किलोई, अशोक रंगा, युवा मोर्चा के राजेश भालौठ, महंत सतीश दास, धर्मपाल मकडौली, प्रेम हुड्डïा, डॉ. दिनेश घिलौड़, मदन गोयल, पवन तायल, विजय बाबा, पंकज छाबड़ा, सतीश आहूजा, नरेंद्र खट्टïर, रमेश अत्री, कर्नल राजेंद्र सुहाग, नीलम अहलावत, सुनीता चौहान, राजरानी, सुनीता भाटिया जांगड़ा, राजकुमार सुनारिया, पंडित कृष्ण, प्रीतम चौहान, वीर हुड्डïा, सुरेश किराड़ सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!