जत्थे में शामिल सदस्यों ने श्री दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर, ब्रह्मसरोवर में की पूजा .. ………….. शहर में निकाली शोभायात्रा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह बाबा अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहला भंडारा सेवा जत्था रवाना किया गया। प्रधान राजकुमार एवं शशि भूषण गाबा ने बताया कि ब्रह्मसरोवर स्थित श्री दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में संरक्षक श्री प्रेम कुमार शर्मा द्वारा पूजा करवाई गई ,पूजा करने के पश्चात भंडारा जत्था वाहनों के काफिले के साथ रामबण के लिए रवाना हुआ। पूजा मंदिर के पुजारी संरक्षक पण्डित प्रेम कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य ने विधिवत रूप से करवाई।

इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. हिमांशु ने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हुई है, इस सरकार ने तली हुई वस्तुओं को बंद करके सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि ये संस्था 2016 से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रही है व श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है।

पूजा अर्चना के बाद शहर के सभी बाजारों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बर्फ के बने हुए शिवलिंग आकर्षण के केंद्र रहे। शोभायात्रा में शिव पार्वती,वीर हनुमान की झांकियां भी दिखाई गई। शोभायात्रा का विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा बिरला मंदिर से होते हुए बाजार, पालिका बाजार, छोटा बाजार, अंबेडकर चौक,सेक्टर 17, रेलवे रोड, सुभाष मंडी, गामडी रोड, नई अनाज मंडी, सलारपुर रोड, कंडा चौक, मोहन नगर, सेक्टर 13, 7, 5, 2 से होते हुए पिपली के रास्ते अमरनाथ के लिए रवाना हुई। जहां पर 25 जून से भंडारा प्रारम्भ होगा। प्रधान राजकुमार ने बताया कि मंडल के सदस्यों व श्रद्धालुओं में भी अमरनाथ धाम जाने के लिए विशेष उत्साह है।

कुरुक्षेत्र से 4 ट्रक राशन सामग्री के रवाना किए गए जिसमें चावल, सूखा दूध, दाल, घी, चीनी, आटा, मैदा, सूजी एवं अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। इसके अलावा एक ट्रक में अलग से रोड का सामान जिसमें टेंट, कंबल, गद्दे व अन्य जरूरी सामान शामिल है। शहरवासियों ने दिल खोलकर अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल को सहयोग दिया है इसके लिए मंडल के सभी सदस्य आभारी है। इस मौके पर बर्फानी सेवा मंडल के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य तौर पर डॉ. हिमांशु शर्मा, विजय शर्मा, रोहन शर्मा के महेंद्र चाबड़ा, हरि किशन, बंटी खुंगर, सुनील गर्ग, विजय सिंगला, भीम मित्तल, नमन, पाली गोयल पटियाला, सुभाष गर्ग कैथल, कुलवंत, कुलदीप, सुमित सिंगला उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!