रैली में पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस मे बैठाकर भरी 5000 कुर्सियां: डॉ. सुशील गुप्ता
सिरसा के लोगों ने मकानों पर काले झंडे लगाकर किया रैली का विरोध: डॉ. सुशील गुप्ता
ओपी धनखड़ और जेपी दलाल को भी सपने में नजर आने लगे केजरीवाल : डॉ. सुशील गुप्ता
दिल्ली में तीन व पंजाब में दो विधायकों के साथ साइकिल पार्टी बनी भाजपा: डॉ. सुशील गुप्ता
देश से सिमटती जा रही भाजपा: डॉ. सुशील गुप्ता
गंगानगर में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़, ये बदलाव के संकेत: डॉ. सुशील गुप्ता

सिरसा, 19 जून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने सोमवार को सिरसा और ऐलनाबाद में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सीएम खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को सिरसा में अमित शाह की रैली से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, किसानों और सरपंचों को गिरफ्तार करके रखा गया। तो ये रैली किसके लिए थी, क्या पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में बैठाकर गृहमंत्री का भाषण सुनाना था? उन्होंने कहा कि रैली में 5000 कुर्सियां रखी गई थी, 3:30 बजे तक 150 आदमी भी वहां नहीं थे। यह रैली गोहाना रैली की तरह फ्लॉप रही। जगह-जगह सिरसा के लोगों ने मकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध किया।

उन्होंने कहा कि रैली में सिरसा के लोगों ने गृहमंत्री से आम आदमी पार्टी के पांच सवाल पूछे। पहला सवाल था कि परिवार पहचान पत्र में जानबुझकर त्रुटिंयां की गई हैं। इनको गांव स्तर पर कैम्प लगाकर कब तक ठीक किया जाएगा। दूसरा सवाल, सिरसा की नगर परिषद और नगर पालिकाओं से टेंडर राशि का 42 प्रतिशत बजट कमीशन के रुप में भाजपा के भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों द्वारा जबरन क्यों लिया जा रहा है। तीसरा सवाल, प्रॉपर्टी आईडी में बड़ा भ्रष्टाचार है। सीएम फ्लाइंग की रेड में सामने आया है कि सिरसा नगर परिषद में 1600 एनडीसी आवेदन पेंडिंग है। एनडीसी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। चौथा सवाल, तहसील कार्यालयों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जनता को अपने कामों के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर क्यों किया जाता है। पांचवें सवाल में सिरसा में नशे से प्रतिदिन हो रही मौतें और बड़े स्तर पर हो रहे कारोबार पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। इनमें से एक भी सवाल का जवाब गृहमंत्री ने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बोल चुके हैं और रविवार को गृहमंत्री भी बोल कर गए कि सिरसा में नशा बहुत है। तो खट्टर सरकार ने अभी तक नशा का कारोबार कर रहे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या ये सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है? सीएम खट्टर जवाब दें कि ये नशे का कारोबार कब बंद होगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने सिरसा को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी, जबकि 2022 में राष्ट्रपति ने सिरसा में मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन शिलान्यास किया था, आज तक एक ईंट भी नहीं लगी। खट्टर सरकार में जनता को सिर्फ सपने दिखाए जाते हैं, काम नहीं किए जाते।

उन्होंने कहा कि रविवार को दो रैली हुई। एक सिरसा में गृहमंत्री अमित शाह की, जिसमें 5000 कुर्सियों को भरने के लिए भी पुलिस को सहयोग करना पड़ा। दूसरी रैली गंगानगर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की, वहां पंडाल इतना भर गया कि लोगों को बाहर खड़ होकर एलईडी स्क्रीन पर देखना पड़ा। ये बदलाव का संकेत हैं, क्योंकि देश की जनता अरविंद केजरीवाल को चाहने लगी है। भाजपा अब देश से सिमटती जा रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता जेपी दलाल और ओपी धनखड़ कहते हैं कि आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है, जब आम आदमी पार्टी का अस्तित्व ही नहीं है, तो फिर हमारे नेताओं को गिरफ्तार क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा तीन विधायकों के साथ स्कूटर पार्टी बनी और पंजाब में दो विधायकों के साथ साइकिल पार्टी बन चुकी है। हरियाणा में ऐसे हालात रहे तो भाजपा का एक भी विधायक नहीं बनेगा। अब प्रदेश की जनता हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को चाहने लगी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बिजली मुफ्त देंगे, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाएंगे, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे और युवाओं को रोजगार व किसानों को सम्मान देंगे। हरियाणा में अब परिवर्तन होने जा रहा है। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता वोट की चोट से खट्टर सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराणा, लोकसभा सचिव विरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, लोकसभा उपाध्यक्ष दारा सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कृष्ण वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुनीष अरोड़ा, जिला युवा अध्यक्ष हनुमान जांडु, ओबीसी प्रदेश सचिव भूप सिंह सरपंच, पवन गोयल, प्रो. दयाल शर्मा, धर्मपाल लॉट, सुरजीत सिंह, पार्षद महेंद्र, सुरेश ढाका, रवि कंबोज, प्रदेश महिला सह सचिव देवेंदर कौर, प्रदेश महिला सह सचिव दर्शन कौर, जिला महिला अध्यक्ष सरोज मानव, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज हरकीरत सिंह, महिला प्रदेश सचिव पूनम गोदारा, जिला सह सचिव राजकुमार वधवा, महिला नेत्री कंचन, नीतू, आशा, डॉ मिनी बेदी, रिशपाल सिंह, हरीसिंह सरदाना, कश्मीन कंबोज, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, विजय वर्मा, अनिल जाखड़, गुरुप्रेम और जगतार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!