खट्टर को आप कार्यकर्ताओं से इतना खतरा, उन्हें घरों में नजरबंद कर दिया: डॉ अशोक तंवर
खट्टर सरकार कब तक आमजन की आवाज दबा कर सत्ता में रहेगी: डॉ अशोक तंवर
आप कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने पर जवाब दें सीएम खट्टर: डॉ अशोक तंवर
आप कार्यकर्ताओं को इस तरह गिरफ्तार करना खट्टर सरकार की तानाशाही: डॉ अशोक तंवर
कानून की धज्जियां उड़ाने में लगी खट्टर सरकार: डॉ अशोक तंवर

चंडीगढ़, 18 जून – आप आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने रविवार को सिरसा में अमित शाह की रैली से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करने पर सीएम खट्टर को घेरा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस तरह गिरफ्तार करना खट्टर सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। इससे पहले भी सिरसा में ऐसे कार्यक्रम होते रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री आते रहे हैं। लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं को गिरफ्तार या नजरबंद किया गया हो। सीएम खट्टर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने पर जवाब दें।

उन्होंने कहा कि पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। खट्टर सरकार को ऐसा कौन सा डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना देश की जनता का अधिकार है। खट्टर सरकार सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने में लगी हुई है। विपक्षी पार्टियों को लाठी डंडों के डर से दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिरसा दौरे को लेकर भाजपा और देश के गृह मंत्री अमित शाह को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इतना खतरा महसूस हो रहा है कि उन्हें घरों में नजरबंद कर दिया है। हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में तो चुने हुए सरपंचों को भी हिरासत लिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी आपातकाल जैसी स्थिति क्यों है? खट्टर सरकार आखिर कब तक लोकतंत्र में आमजन की आवाज दबा कर सत्ता में रहेगी। जल्द परिवर्तन होगा और होकर रहेगा। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता चुनाव के इंतजार में है। वोट की चोट से खट्टर सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

error: Content is protected !!