कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे विधायकों का बहुमत व कांग्रेस नेतृत्व का आशीर्वाद मिलेगा : विद्रोही
कांग्रेसी समझते है कि केवल हाईकमांड के आशीर्वाद से कोई व्यक्ति कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद हरियाणा का मुख्यमंत्री बन सकता है तो वह कल्पना लोक में रहता है : विद्रोही

17 जून 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि विधानसभा चुनाव 2024 में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस को जीत मिलने पर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर व्यर्थ की बक बक करने की बजाय सबसे पहले मिलकर कांग्रेस को इतना मजबूत किया जाये कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हरियाणा में कम से कम 8 लोकसभा सीटे व विधानसभा चुनाव में 60 सीटे जीत सके। विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री तभी बनेगा जब विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस जीते। सभी कांग्रेसजनों की पहली प्राथमिकता विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने की होनी चाहिए। कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे विधायकों का बहुमत व कांग्रेस नेतृत्व का आशीर्वाद मिलेगा। कांग्रेसजन जिस तरह अपने-अपने पंसद के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का जो सार्वजनिक दावे करते है, उनका तब तक कोई औचित्य नही है जब तक 2024 में कांग्रेस को हरियाणा की जनता का आशीर्वाद नही मिलता। 

विद्रोही ने कहा कि लोकतंत्र में हर नेता को मुख्यमंत्री बनने के सपने लेने का लोकतांत्रिक अधिकार है, पर ऐसा सपने लेने वाले नेता व उनके समर्थकों को प्रदेश में उनकी राजनीतिक ताकत कितनी है, यह भी अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। यदि कांग्रेसी समझते है कि केवल हाईकमांड के आशीर्वाद से कोई व्यक्ति कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद हरियाणा का मुख्यमंत्री बन सकता है तो वह कल्पना लोक में रहता है। आज राजनीतिक हालातों में बहुत परिवर्तन हो चुका है। वह जमाना गया जब केवल हाईकमांड के आशीर्वाद से कोई मुख्यमंत्री बन जाता था। आज राजनीतिक परिस्थितियों में मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रदेशभर के मतदाताओं के आशीर्वाद के साथ-साथ चुने हुए विधायकों का समर्थन व मतदाता का आशीर्वाद भी जरूरी है।

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेसियों की पहली प्राथमिकता जनविरोधीे, लुटेरी भाजपा-जजपा खट्टर सरकार को जनता के आशीर्वाद, समर्थन से सत्ता से बाहर करके कांग्रेस को सत्ता में लाने की होनी चाहिए। हरियाणा में जनमानस कांग्रेस के पक्ष में है जबकि भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ है लेकिन कांग्रेस की सरकार भी तभी बनेगी जब सभी कांग्रेसी अपनी-अपनी निजी महत्वकांक्षा को त्याग कर मिलकर एकजुटता से कांग्रेस को जनता के आशीर्वाद से सत्ता मिले, इसके लिए मिलकर गंभीरता व एकजुटता से काम करे। 

error: Content is protected !!