भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का नंगथला गांव में भव्य स्वागत

-ओबीसी मोर्चा, किसान किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व महिला मोर्चा ने किया कार्यक्रम-

हिसार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब उकलाना विधानसभा के नंगथला गांव में पहुंचे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गांव में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा गैबीपुर के संयोजन में जिला के ओबीसी मोर्चा, किसान किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व महिला मोर्चा की ओर से संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय हर काम के लिए तैयार रहते हैं। हमें केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए जुट जाना है। मौसम खराब व बरसात के बावजूद कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया और उन्होंने प्रदेश प्रभारी का संबोधन सुना। प्रदेश प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं से उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक चेयरमैन अंजू बाला, गांव की सरपंच मोनिका, चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद काजला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि महासंपर्क अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी जिला हिसार में अनेक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने ओड समाज के नेता बहादुर सिंह नंगथला के आवास पर जलपान किया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बडोली, सांसद डॉ. डीपी वत्स, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र वीरचक्र, विधायक विनोद भयाना, मेयर गौतम सरदाना, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, तिजेंद्र ढुल, श्रीनिवास गोयल, आशा खेदड़, जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा, नरेश नैन, हेमंत शर्मा, मुनीश गोयल, आशीष जोशी, अनिल कैरो, चन्द्रप्रकाश बोस्ती, बहादुर सिंह नंगथला एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!