– महिला मोर्चा में छह प्रदेश उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और नौ प्रदेश सचिवों को दिए दायित्व

चंडीगढ़, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने शनिवार को अपनी टीम का एलान कर दिया। महिला मोर्चा में छह प्रदेश उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, नौ प्रदेश सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया तथा आईटी सेल प्रमुख, दो सोशल मीडिया तथा आईटी सेल सह प्रमुख को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने सभी जिलों के जिला प्रभारियों को भी दायित्व सौंपे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार रेवाड़ी की सरोज यादव, फरीदाबाद की प्रवीन जोशी, करनाल की मीना चौहान रायसन, गुरुग्राम की सुमन दहिया, जींद की पुष्पा तायल, फरीदाबाद की राज राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिसार की आशा खेदड़ और गुरुग्राम की अंजलि मिश्रा को महामंत्री बनाया गया है।

जारी सूची के अनुसार रेवाड़ी की हेमलता तंवर, गुरुग्राम की अलीशा तोमर, सिरसा की निताशा सिहाग, रोहतक की ज्योत्सना रोहिल्ला, सोनीपत की किरणा बाला, पानीपत की बेला भाटिया, पंचकूला की बबली शर्मा, कुरूक्षेत्र की रेखा रानी वाल्मीकि और भिवानी की बबीता तंवर को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अंबाला की वंदना शर्मा को कोषाध्यक्ष और गुरुग्राम की पूनम भटनागर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया तथा आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी गुरुग्राम की प्राची खुराना को तथा सह प्रमुख का दायित्व पंचकूला की सुनीता शर्मा और महेंद्रगढ़ की अर्चना ठाकुर को दिया गया है। मीडिया प्रमुख का दायित्व पानीपत की मालती अरोड़ा और यमुनानगर की नमिता शर्मा को दिया  है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने महेंद्रा चौहान को पंचकूला, बबली शर्मा को  अंबाला, शशि सैनी को यमुनानगर, वंदना शर्मा को कुरूक्षेत्र, मीना चौहान रायसन को कैथल जिला का प्रभारी नियुक्त किया है। जारी सूची के अनुसार बेला भाटिया को करनाल, पूनम भटनागर को पानीपत, ज्योत्सना रोहिल्ला को सोनीपत, राजवंती पांचाल को जींद, ऋचा वशिष्ठ को रोहतक, आशा रानी को झज्जर, राजरानी सांगवान को सिरसा, कीर्ति सिंह को हिसार, निताशा सिहाग को फतेहाबाद, राजवती काजला को भिवानी जिला का जिला प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजबाला श्योराण को चरखी दादरी, योगिता धीर को रेवाड़ी, सरोज यादव को महेंद्रगढ़, प्रवीन जोशी को गुरुग्राम, हेमलता तंवर को नूंह/मेवात, राज राणा को पलवल और अलीशा तोमर को फरीदाबाद जिला का जिला प्रभारी बनाया गया है। 

error: Content is protected !!