भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल।  गरीब जनता को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। सार्वजनिक शिक्षा को समाप्त करके शिक्षा को पूंजी पतियों की तिजोरी में बंद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है । उपरोक्त कथन स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य प्रधान धर्मेंद्र डांडा का है। 

प्रेस को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान ने बताया की आज हम बड़े नाजुक दौर से गुजर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सांगठनिक सत्र  में आज तक के आंदोलनों की समीक्षा करते हुए ,वर्तमान मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए जैसे काली शिक्षा नीति वापस लेना, कौशल रोजगार निगम को भंग करवाना, अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाना, चिराग योजना को वापस करवाना, मॉडल संस्कृति स्कूलो के नाम पर फीस की लूट बंद करवाना,  हरियाणा शिक्षा बोर्ड को मजबूत करवाना आदि मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ संबंधित स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के के राज्य राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा, महासचिव प्रभु सिंह, उप महासचिव कृष्ण नयन राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिनेश यादव की अध्यक्षता में सामूहिक रूप प्रेस वार्ता में बताया की हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का अर्ध स्तरीय सम्मेलन यादव धर्मशाला नारनौल में 3-4 जून को आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हरियाणा के सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी यहां उपस्थित रहेगी । 

3 जून को प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा । उसके बाद 11 से 1तक खुला स्तर होगा। जिसमें वर्तमान कर्मचारी आंदोलन बारे सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट, 1973 की हड़ताल और पुरानी पेंशन संबंधित पूर्व राज्य अध्यक्ष सत्यपाल सिवाच ,दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका पूनम बत्रा नई शिक्षा नीति, महिला मुद्दों व वर्तमान राजनीतिक हालातों पर अपने विचार रखेगी। 

 महासचिव प्रभु सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को जींद की शिक्षा बताओ स्कूल बताओ रैली में की गई घोषणा के अनुसार शिक्षा मंत्री के आवास पर जगाधरी में 23 अप्रैल 2023 से क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है। जब तक 2017 वाले जेबीटी अध्यापकों को स्थाई जिले नहीं दिए जाएंगे तथा जिला कैडर के सभी प्रकार के अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे,  यह क्रमिक अनशन जारी रहेगा। 

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राज्य उपमहासचिव धर्मपाल शर्मा ने शिक्षक आंदोलन को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।अवसर पर राज्य महासचिव कृष्ण कुमार राज्य कार्यकारिणी सदस्य दिनेश यादव, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का जिला प्रधान हवा सिंह यादव, जिला सचिव अमीलाल कसाना, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, वरिष्ठ उप प्रधान डॉक्टर कृष्ण आर्य,  संगठन सचिव जितेंद्र बोहरा, पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, पूर्व जिला प्रधान शेर सिंह यादव, पूर्व जिला प्रधान रमेश कुमार, पूर्व जिला सचिव भूप सिंह यादव, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार यादव, राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, रवीशंकर ,नरेश, कैलाश व अन्य अध्यापक मौजूद थे।

error: Content is protected !!