भाजपा का मीडिया और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से चंडीगढ़ में हुआ संवाद
उपलब्धियों को मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मंत्रियों ने रखा मीडिया के सामने
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यों को लेकर जनता के बीच रहेंगे भाजपाई
मुख्यमंत्री ने कहा देश तेजी से आगे बढ़ रहा, तो ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा मोदी सरकार ने देश को गौरवान्वित किया। प्रभारी बोले-मोदी है तो मुमकिन है

चंडीगढ़, 29 मई।  मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने से एक दिन पहले भाजपा ने प्रदेश की मीडिया और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को समझाया, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह   आदि नेताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि नौ साल में किस तरह देश आगे बढ़ा है। भाजपा ने सभी से आग्रह किया कि वे भी मोदी सरकार की देश को गौरवान्वित करने वाली और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने में सहयोगी बने।

दो चरणों में रखे गए इस संवाद कार्यक्रम में सभी नेताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया कर्मियों के साथ बैठकर लंच करते समय मोदी सरकार की योजनाओं पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, प्रभारी बिप्लब देब, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और संपर्क अभियान की प्रभारी रेखा गुप्ता, संयोजक मोहनलाल, महामंत्री पवन सैनी, डाक्टर संजय शर्मा सहित सभी नेताओं ने पत्रकारों के साथ बैठकर लगभग घंटे भर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

राजीव चंद्रशेखर ने प्रजेंटेशन के जरिए केंद्र सरकार के कार्यों को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का 9 साल का शासन ‘सेवा, सुशासन’ और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा है। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ, सुरक्षा और पूरी तरह से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस रहा है। इन नौ सालों में मोदी सरकार के अथक प्रयास और परिश्रम की बदौलत भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है।  केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को चंडीगढ़ में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मीडिया से संवाद कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 सालों को बेमिसाल उपलब्धियों से भरा हुआ बताया। इस मौके पर मीडिया, इलेक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया के संपादक मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के साथ ही सबसे पहला काम दूषित राजनीति को बदलने का किया और राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। देश में डिजिटल क्रांति लाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कराड़ों पक्के मकान और शौचालय बनाकर गरीबों को दिए। मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए गरीब, शोषित और वंचित लोगों के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है।  राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इन नौ सालों में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है।  

मुख्यमंत्री मनोहर  लाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और स्वाभिमान के सिद्धांत पर काम किया है। देश के बच्चे संस्कारवान बनें और अपनी उर्जा को देश के हित में लगाए इसके लिए मोदी सरकार ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच आधुनिकता के साथ-साथ प्राचीन विरासत को भी साथ लेकर चलने की है। उन्होंने कहा कि हमें आधुनिकता के साथ भी गति बढ़ाकर रखनी है और अपनी विरासत को भी संभालना है।

चुनौति विषय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चुनौतियां जब-जब भी आई उसको देश हित में अवसर के रूप में बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावशाली व्यक्तित्व ही है जो चुनौति को भी चुनौति देकर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाकर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमृतकाल में देश को विकसित करने का जो संकल्प लिया है वह आजादी के 100 साल पूरे होने पर उसे  हम प्राप्त कर लेंगे और भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने होगा। उन्होंने कहा कि 9 सालों में पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि हम भारत की वसुधैव कुटुम्बकम आधारित विकासपरक सोच पर्यावरण आधारित जीवनशैली एवं विकास गतिविधियाँ आदि में भारत की क्षमताओं तथा गौरवशाली परंपरा, संस्कृति को वैश्विक स्वर प्रदान कर सकते हैं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर बोलते हुए कहा कि विभिन्नताओं के साथ-साथ भी भारत एक है। देश भर के लोगों में हमेशा राष्ट्र की एक स्पष्ट अवधारणा रही है और एक देश के रूप में हजारों वर्षों से यह ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाती है।

मोदी सरकार के 9 साल भारत के नव निर्माण और गरीब कल्याण के रहे हैं: ओम प्रकाश धनखड़

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश  धनखड़ ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 साल असाधारण उपलब्धियों से भरे हुए रहे हैं। बीते 9 साल भारत के लिए नव निर्माण के रहे हैं, गरीब कल्याण के रहे हैं। महिला हो, युवा हो या फिर गरीब, सभी वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की निष्ठा और प्रेरणा एक ही है कि देश और देश के लोगों का समग्र विकास हो।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत वो दिन नहीं भूला है, जब यह कहा जाता था कि, हम तो दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं और देश यह दिन भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपया पहुंचता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे मोदी जी ने गरीबों के कष्ट को समझा है, यही कारण है कि उन्होंने अंत्योदय की भावना से पूरे नौ साल गरीबों की सेवा की है। नल से हर घर जल पहुंचाकर महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाने के झंझट से मुक्ति दिलाई है। उज्जवला योजना से सिलेंडर देकर महिलाओं की सेहत को सुधारा है।

कोराना जैसे संकट काल मेें जब दुनिया के देश हताश हो चले थे तब स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर भारत ने दुनिया को चौका दिया था। पीएम मोदी ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के देशों में वैक्सीन भेजकर लोगों को जीवन देने का काम किया।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीमारी और इलाज से होने वाली समस्याओं और उनके आर्थिक परिणामों से गरीब व्यक्ति त्रस्त था, लेकिन मोदी सरकार ने आष्युमान कार्ड से उनके जीवन का सुरक्षित किया है। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे और महाजनसंपर्क अभियान के जरिए हर वर्ग, हर गली, हर घर तक भाजपा का कार्यकर्ता पहुंचेगा।
  धनखड़ ने कहा कि दशकों तक कभी किसी सरकार ने नदियों एवं अन्य संसाधनों पर जलमार्ग बनाने की नहीं सोची। पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज 111 जलमार्ग देश में बन गए हैं। कौशल विकास, स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व में देश में उद्यम एवं उद्योग को प्रोत्साहन और नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। मेक इन इंडिया ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया है और आज हम सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री एसपी वाघेल ने सभी से आग्रह किया कि वे सकारात्मक होकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के कार्यों में मोदी जी का साथ दें। उन्होंने कहा सोशल मीडिया आज बड़ी ताकत है। इसके दम पर हम अपनी बात जन -जन तक पहुंचा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना सिखाया है। इसलिए हमें सकारात्मकता के साथ सोशल मीडिया का सभी उपयोग करना चाहिए।

*मोदी ने दिया सशक्त भारत: बिप्लब देब*

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को एतिहासिक बताया। बिप्लब देव ने कहा कि नया संसद भवन बनाने, 370 हटाने जैसे कार्य ताकतवर भारत और स्वाभिमानी भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने मीडिया से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को दुनिया के सामने रखते रहे हैं, भविष्य में भी मीडिया सशक्त भारत बनाने में सहयोग करता रहेगा।

भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला था उस दौरान देश के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां खड़ी थी। इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दुनिया में अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर मान-सम्मान बढाया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया है और कई ऐसे फैसले लिए जिन्होंने दुनिया को चौकाया। आज दुनिया भारत का लोहा मान रही है।पीएम मोदी को दुनिया में मिल रहे सम्मान पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को मिल रहे सम्मान को देखना सचमुच में अनूठा है। एक राष्ट्राध्यक्ष ने उनका ऑटोग्राफ मांगा, जबकि एक अन्य ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया यह हमारे लिए गर्व की बात है।

इसके बाद शाम के सत्र में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर भी पहुंचे। उन्होंने भी सशक्त भारत बनाने में मीडिया और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका को सराहा और भविष्य में भी  इसमें अपना योगदान देने की अपील की।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री कमलेश ढांडा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, पवन सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, राजीव जैन, संजय आहुजा,  शमशेर खरक, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त और अनेक हरियाणवी लोक गायक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!