जन्मदिन होटलों की बजाए गौशाला में मनाए: सुनीता मान
कहा: गौ सेवा से बच्चों में आएगें संस्कार

पंचकूला। आजकल लोगों का अपना व अपने बच्चों का जन्म दिन होटलों में मनाने का रिवाज चल रहा है। मगर सैक्टर 26 निवासी सुनीता मान ने हिन्दु संस्कृति के अनुसार गौशाला में गायों की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। जिसके चलते उन्होंने गौशाला पहुंचकर कीर्तन कर गायों की पूजा कर गुड़ खिलाया। साथ ही बीमार गायों के इलाज के लिए 501 रुपए भी भेंट किए। सुनीता मान ने बताया कि, गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।

युवाओं को व अभिभावकों को अपने बच्चों का जन्मदिन होटलों में जाकर पार्टी कर मनाने की बजाए गौशाला में गौ माता की पूजा कर मनाना चाहिए। इससे बच्चों में संस्कार आते हैं। उन्होंने बताया कि, पिछले काफी समय से वह गायों की सेवा का कार्य करते आ रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर सुनीता मान ने अपने हाथों से गायों को गुड़ व चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा किए की जा रही गायों की सेवा कार्य के प्रशंसा की। इस अवसर पर बोबली चौपड़ा, सविता गोयत, मुकेश देवी, मुकेश कपड़ा वाली, सुदेश ढूल, रिंकू ढूल व वैष्णवी मंडल की महिलाए भी उपस्थित थी।

error: Content is protected !!