भाजपा में शामिल हुए युवाओं से बोले गृह मंत्री अनिल विज, “हम अपने जीवन का एक-एक पल देश की तरक्की के मार्ग पर लगाए और देश को समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाएंगे”

गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार अपने आवास पर पक्की सराय और ग्वाल मंडी से भाजपा में शामिल हुए दर्जनों युवाओं का पार्टी में स्वागत किया

अम्बाला, 12 मई। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने शुक्रवार अपने आवास पर पक्की सराय और ग्वाल मंडी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दर्जनों युवाओं को पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया।

श्री विज ने युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “अपने शहर और देश को बढ़िया बनाने के लिए हम सब प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने जीवन का एक-एक पल देश की तरक्की के मार्ग पर लगाए और देश को समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाएंगे”। उन्होंने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और युवाओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया ताकि अपने शहर व देश को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने पार्टी में सभी का सम्मान किया जाता है और युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।

पक्की सराय और ग्वाल मंडी से दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। युवाओं ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं उससे शहर का स्वरूप ही निखर गया है। इस अवसर पर सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, दीपक भसीन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा में पक्की सराय व ग्वाल मंडी निवासी अरूण, विजय, गौतम, सूरज, विक्कू, सोनू, नीरज, बब्बलू, मोहम्मद दाउद, अज्जू, सीमा, गोलू, विकास, सन्नी, साहिल, राहुल, गुलशन, बंटी, साहिल, अनिकेत, सूरज, रजत, सुमित, अजय, प्रथम, आकाश, राजा, डमरू, जोनी, चिन्नी, पवन, नरेंद्र, गोलू, सुमित, आकाश, चीनू, भारत, सन्नी, शिवा, अनिकेत, देवा,  हैप्पी, साहिल, अकक्षित, हिमांशु, सजल, वीरू, नमन, धीरज, मनीष, धर्मेंद्र, बलबीर सहित कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

error: Content is protected !!