चंडीगढ़,9 मई। श्री परशु राम आदर्श ब्राहमण सभा का एक शिष्ठ मंडल संस्था के सरंक्षक योगेश कौशिक के नेतृत्व में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें संस्था का पटका औऱ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि निकाय मन्त्री डॉ. कमल गुप्ता बहुत ही उदार , सहज औऱ सरल स्वभाव के व्यक्ति है । वे वास्तव में विकास पुरुष है। उनके दिशा- निर्देश में पूरे प्रदेश के साथ साथ गुरुग्राम शहर में भी प्रगति कार्य जोर-शोर से करवाये जा रहे है। शहर साफ-सफाई और सॉन्द्रीयकर्ण के मामले में प्रदेश के अग्रणी शहरों में गिना जाने लगा है। पार्किंग की मार्किंग को शहर की जनता की ओर से भारी प्रोत्साहन मिल रहा है।हमारा आग्रह है कि निकाय मंत्री गुरुग्राम शहर पर अपनी कृप्या दृष्टि हमेशा बनाए रखें।

निकाय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुझे अत्यधिक प्रश्नता हो रही है कि यह संस्था भगवान परशु राम के सिद्धांतों व आदर्शो पर चलते हुए समाज कल्याण के कार्य कर रही है। भगवान परशु राम शास्त्र विद्या के साथ साथ शस्त्रविद्या के भी महापंडित थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को भी शस्त्र विद्या प्रदान की थी।उन्होंने समाज सुधार के अनेको कार्य किए जिसके लिए भारतीय समाज उनका हमेशा ऋणी रहेगा।वे पूरे भारतीय समाज के लिए पूजनीय है।

सम्मानित करने वालो में संस्था के मुख्य सरंक्षक योगेश कौशिक,जीएल शर्मा अध्यक्ष आरपी कौशिक, महेश वशिष्ठ व डीपी शर्मा आदि सम्मलित रहे।

error: Content is protected !!