श्री राम जन्मभूमि की यात्रा पर गए 200 वरिष्ठ नागरिकों का पहला जत्था पहुंचा अयोध्या

सरयु नदी में स्नान कर नागरिकों ने की अपनी यात्रा की शुरुआत

तरुण भंडारी की अगुवाई में अयोध्या यात्रा के लिए गया है वरिष्ठ नागरिकों का दल

चंडीगढ़, 6 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा  शुक्रवार को पंचकूला से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या यात्रा के लिए गया लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों का पहला जत्था आज अयोध्या पहुंचा। अयोध्या नगरी नागरिकों द्वारा लगाए गए जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठी और नागरिकों ने सरयु नदी में स्नान कर अपनी यात्रा की शुरुआत की।

हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के जत्थे के साथ श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा पर गए सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के पब्लिसिटी एडवाइजर श्री तरुण भंडारी ने कहा कि 8 मई तक इस यात्रा के दौरान जत्थे को श्री राम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। साथ ही उन्हें यहां के इतिहास और श्री राम मंदिर निर्माण से संबंधित संघर्षपूर्ण इतिहास से भी अवगत करवाया जाएगा।

श्री तरुण भंडारी ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी की इस पवित्र यात्रा के आयोजन हेतू मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!