गृहमंत्री अनिल विज ने निष्पक्ष-स्वतंत्र जांच व न्याय के लिए संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से की? विद्रोही
जो गृहमंत्री अपने प्रदेश की महिला कोच को अपने मंत्रीमंडल सहयोगी की यौन प्रताडना से बचाने आगे नही आया, वह दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलवाने के लिए क्या खाक कोई प्रयास करेगा? विद्रोही

6 मई 2023 – दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलवाने के लिए केन्द्र सरकार से बात करने का दमगज्जा मारने वाले हरियाणा के बडबौले गृहमंत्री अनिल विज से स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने पूछा कि क्या उन्होंने हरियाणा खेल विभाग की एक महिला कोच द्वारा हरियाणा भाजपा सरकार के मंत्री संदीप सिंह पर यौन प्रताडना के आरोपों की गृहमंत्री के नाते निष्पक्ष-स्वतंत्र जांच करवाके पीडि़त महिला कोच को न्याय दिलवाने में एक भी कदम उठाया?

विद्रोही ने सवाल किया कि क्या कभी गृहमंत्री अनिल विज ने निष्पक्ष-स्वतंत्र जांच व न्याय के लिए संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से की? जो गृहमंत्री अपने प्रदेश की महिला कोच को अपने मंत्रीमंडल सहयोगी की यौन प्रताडना से बचाने आगे नही आया, वह दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलवाने के लिए क्या खाक कोई प्रयास करेगा? विद्रोही ने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर हो या गृहमंत्री अनिल विज हो, दोनो ही हरियाणा खेल विभाग की महिला कोच के साथ खड़े होने की बजाय यौन प्रताडना आरोपी मंत्री संदीप सिंह के साथ जिस मजबूती से खड़े है, वह बताता है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री कितने ढोंगी व महिला विरोधी मानसिकता वाले व्यक्ति है। जो गृहमंत्री अपने प्रदेश की अपनी खिलाडी महिला को यौन प्रताडना मामले में न्याय दिलवाने के लिए आवाज तक नही उठा सका, ऐसा कमजोर, बकबौल गृहमंत्री दिल्ली पुलिस व केन्द्र सरकार से किसी तरह की वार्ता करके महिला कुश्ती पहलवानों के पक्ष में आवाज उठायेगा, इससे के अधिक आंदोलनरत महिला पहलवानों के साथ क्रूर मजाक और क्या हो सकता है?

error: Content is protected !!