विश्व में गौरवशाली औऱ स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ हमारा राष्ट्र  :निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

सभी छोटे -बड़े 88  शहरों को चिन्हित किया गया है, जिसमे 10 से 15 किलोमीटर सड़क को मॉडल रूप दिया जाएगा :निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

हिसार, 5 मई। किसी भी राष्ट्र के चंहुमुखी विकास के साथ साथ उसका स्वाभिमान औऱ गौरव सर्वोपरि होता है। 2014 के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हमारा देश एक गौरवशाली और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।यह बात शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में बूथ स्तर की बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।बूथ न. 108-109 का संयोजन सुशील बुडाकिया, महेंद्र पानु व पवन जांगड़ा ने किया, वहीं बूथ न.50,51,52 का संयोजन राजेंदर बिश्नोई व मनोज कुमार ने किया।

निकाय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक हजार वर्षों की पराधीनता ने भारत के स्वाभिमान को  पैरों तले रौंद दिया था । भारत के लोग सौभाग्यशाली है कि पिछले कुछ ही वर्षो में राष्ट्र का आत्माभिमान उन्मत हो उठा है।डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि का निर्माण भारत के स्वाभिमान का प्रतिक है। जम्मू काश्मीर से धारा 370 जो बहुत ही असम्भव दिखाई देता था को संभव कर दिखाने का काम भाजपा सरकार ने किया। विश्व योग दिवस व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भारत की सांस्कृतिक मूल्यों को विश्व में पुनःस्थापना करने का कार्य किया। 

निकाय मंत्री ने कहा कि भारत ने एक विशिष्ट अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है यह हमारे देश की दुर्लभ उपलब्धि है।भारत दुनिया के चार महाशक्ति देशों में शामिल हो गया है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  ने कहा कि प्रदेश के सभी छोटे -बड़े 88  शहरों को चिन्हित किया गया है, जिसमे 10 से 15 किलोमीटर सड़क को मॉडल रूप दिया जाएगा। इनमें तिरंगा लाइटे लगाने,  सड़क के बीचों -बीच उत्तम डिवाइडर, रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे, सुव्यवस्थित नालियां, अतिक्रमण मुक्त सड़के इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ शहरों का सॉन्द्रीयकर्ण  पर भी विशेष योजना क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया है। 

निकाय  मंत्री ने कहा कि 31 जुलाई तक अपना गृहकर जमा करवा दें , जिसमे 10%की छूट दी जाएगी। इस अवसर पर मदन गोयल, सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, सुशील बुडाकिया, महेंद्र पानू, पवन जांगड़ा, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, सी बी कौशिक, देश बंधु, सुरेश शर्मा, शिव बरन गुप्ता, जोगिंदर सिंह, अजय चौहान विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed