गीता सदभावना यात्रा में पानीपत से विधायक महीपाल ढांडा, स्वामी गुरूषरणानंद जी महाराज और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भी लिया हिस्सा

चण्डीगढ/सिडनी, 30 अप्रैल- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज सायं ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई गीता सदभावना यात्रा में भाग लिया। गीता सदभावना यात्रा में पानीपत से विधायक महीपाल ढांडा सहित स्वामी गुरूषरणानंद जी महाराज और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भी हिस्सा लिया।

सदभावना यात्रा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर से शुरू हुई और पारामाटा नदी के किनारे पर जाकर समाप्त हुई। नदी के किनारे पर उपस्थित संतों व स्वामी महाराज सहित अन्य गणमान्य तथा गृह मंत्री श्री अनिल विज ने ‘ओम जय जगदीष’ की आरती में भाग लिया।  

उल्लेखनीय है कि गीता सदभावना यात्रा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, स्वैच्छिक संगठनों ने भाग लिया। गीता सद्भावना यात्रा के आयोजन का उद्देश्य गीता की सद्भावना के मूल संदेश को विश्व स्तर पर जनता के बीच फैलाना है। गीता हमेशा यह संदेश देती है कि पूरी मानवता एक है और इसे जाति, रंग और पंथ के आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है। इस यात्रा का उद्देश्य सभी को प्यार और करुणा महसूस कराना है क्योंकि हम एक ही और एक ही दिव्य प्राणी के उत्पाद हैं। हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार की तरह है जहां भेदभाव और अन्याय की कोई जगह नहीं है, बल्कि सभी के लिए प्यार है।

error: Content is protected !!