केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नाम जिला उपायुक्त महोदयों की मार्फत मांग पत्र सौंपा भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने

गुरूग्राम। आज दिनांक 26 अपै्रल को भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नाम जिला उपायुक्त महोदयों की मार्फत मांग पत्र सौंपा। इसी कडी में गुरूग्राम में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक से जिला सचिवालय पैदल मार्च निकालकर भारी संख्या में जिला अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को श्रमिकों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें गुरूग्राम जिले की भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित सभी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान समय सिंह ने की। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन 7 से 9 अपै्रल को पटना में आयोजित हुआ था। जिसमें देशभर से करीबन 2500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अधिवेशन में चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए जिसमें पहले प्रस्ताव के रूप में सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने क मांग की गई। दूसरे प्रस्ताव के रूप में ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की गई। तीसरे प्रस्ताव के रूप में मांग की गई कि आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनें और चौथे प्रस्ताव के रूप में न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो। 

अशोक कुमार ने कहा कि ये चारों प्रस्ताव संगठित, असंगठित एवं ठेका कर्मचारियों के निरंतर मांग पर आधारित है। जबकि वास्तविकता में कर्मचारियों को अधिकार दिये हैं। इस लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें इन प्रस्तावों पर उचित कार्यवाही करें। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की जो मांग भारतीय मजदूर संघ ने जो उठाई है वह बहुत ही वाजिब एवं न्याय संगत है। पिछले दफा गुरूग्राम में एक ऑटो चालक साथी शेर सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है। पिछले दिनों कोरोना काल के बाद असंगठित क्षेत्र का डाटा तैयार करने के उद्देश्य से असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाकर दिये गए। जिसमें दो लाख रूपए का बीमा दिया जाने का अधिकारियों ने घोषणा की थी। लेकिन स्व. शेर सिंह के मामले में जीवन बीमा की राशि भी प्राप्त नहीं हुई है। एक अन्य विषय पर बोलते हुए जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि ग्रामीण टयूबल ऑपरेटरों में कुछ ऐसे कर्मचारी है जिसको पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिस पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भारतीय मजदूर संघ करता है। 

 प्रदर्शन में उपस्थित श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि आज गुरूग्राम व फरीदाबाद में अवैध रूप से हजारों बाईके चल रही है। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली प्रदेश में बंद हो चुकी है। जिसे गैर कानूनी तरीके से गुरूग्राम में चलाया जा रहा है। जिनको तुरंत प्रभाव से बंद किये जाने की मांग भारतीय मजदूर संघ करता है। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिला अतिरिक्त उपायुक्त महोदय ने जल्द से जल्द यूनियनों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जयदेव कोटडा, जिला कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मधु बाला, विजय बाली व डा. शक्ति सिंह, प्रवीन, ग्रामीण टयूबल ऑपरेटर से ब्रह्मदत्त, पटौदी ब्लॉक प्रधान अजीत सिंह, रोडवेज डिपो गुरूग्राम से प्रधान प्रवीन कुमार, आईटीआई यूनियन से अमित कुमार, अध्यापक कलां यूनियन से निशा, शिक्षा विभाग पार्ट टाईम कर्मचारी यूनियन से महेश कुमार, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से अशोक कुमार एवं उदय सिंह, आंगनबाडी कर्मचारी यूनियन से कमलेश देवी, लेब अटेंडट यूनि यूनियन शशी कुमार एवं हरियाणा आटो चालक संघ से महीपाल सिंह, हरविंद सिंह कोहली, मुकेश पाल, रामपाल सहित भारी संख्या में अलग-अलग यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया

You May Have Missed

error: Content is protected !!