36 बिरादरी के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
सियासी दिग्गज हुए शामिल, भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

गुरुग्राम। शहर के शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम जन्माहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह पूरी तरह सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। यहां सर्व समाज यानी 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों को भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा और पटका और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 36 बिरादसरी ने एक स्वर में भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आदर्श ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जन्माहोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए भगवान परशुराम जन्माहोत्सव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, आरएसएस के प्रांत सर कार्यवाहक पवन जिंदल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राव नरबीर सहित कई बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर भगवान परशुराम के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के द्वारा स्थाश्त आदशोZं को प्रसांगिक करार दिया। मुख्यातिथि मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि संत, महापुरुष और देव अवतार किसी एक समाज या जाति के नहीं बल्कि सर्व समाज के होते हैं। उनकी शिक्षाएं या आदर्श किसी एक समाज या जाति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के लिए होते हैं।

आरएसएस के पवन जिंदल ने उपस्थित जनसमूह को एकजुटता से देश को विश्व गुरु बनाने का भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में जाति व्यवस्था नहीं थी, जाति व्यवस्था इंसान ने अपने स्वार्थ और हित के लिए बना ली। इसलिए हम सभी को एकजुूट और संगठित होकर अपने ध्येय की ओर बढ़ना है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शास्त्र के साथ शस्त्र शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तस्वीरों में हम देखते हैं कि हिंदू धर्म का कोई भी देवी-देवता बिना शस्त्र के नहीं है। रामबिलास शर्मा और राव नरबीर सिंह ने सर्व समाज की एकजुटता पर बल देते हुए इसे देश की मजबूती के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम आयोजन के मागदर्शक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने सामाजिक समरसात आयोजित करने के ध्येय और इसकी परंपरा कैसे शुरू हुई, इस पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में हरियाणा की संस्कृति और सभ्यता को विदेशों में बिखेरने वाले महावीर गुड्डू एवं उनकी टीम ने भक्ति और हरियाणा संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। खास कर टीम की सदस्य की ओर से छोरी गावै गीत सुरीले गीत पर हुक्के पर टोकनी रखकर डांस करना सभी को भाया।

देर शाम शुरू हुआ कार्यक्रम का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। करीब साढ़े चार घंटे तक चले कार्यक्रम में दर्शक देर तक डटे रहे। इस दौरान भंडारा कर प्रसाद वितरण भी किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेल शर्मा सहित आदर्श ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक योगेश कौशिक, संरक्षक राजकिशन कौशिक, अध्यक्ष आरपी कौशिक, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास वत्स, मुख्य सलाहकार महेश वशिष्ठ, सुमित शर्मा, प्रतीक शर्मा, सुमित सैम भारद्वाज, अनमोल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

दल-बल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अजीत भारद्वाज

भगवान परशुराम जन्माहोत्सव में भाजपा दयानंद मंडल के पूर्व महामंत्री अजीत भारद्वाज अपने पूरे दल-बल के साथ पहुंचे। पटौदी चौक से परशुराम वाटिका तक अजीत अपने साथियों के साथ जय श्री राम और जय भगवान परशुराम का जयघोष करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके साथ सेक्टर 14 एमजीएफ टोयोटा के प्रबंधक प्रेम वत्स, मदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। अजीत ने कहा कि साल 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने सामाजिक समरसता सम्मेलनों का आगाज किया था। यह परंपरा तभी से निर्बाध रूप से चली आ रही है। सामाजिक समरसता सम्मेलनों के माध्यम से ब्राह्मण समाज सर्व समाज को एकजुटता का संदेश दे रहा है।

error: Content is protected !!