महेंद्रगढ़ में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता हिरासत में ……….पोस्टर नहीं लगा सके

बस में थाने ले गई पुलिस मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाने पहुंचे थे

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोदी हटाओ, देश बचाओ के नारों के साथ शहर में पोस्टर लगाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही और कार्यकर्ता पोस्टर नहीं लगा सके। पोस्टर लगाने से पहले ही पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

दोपहर बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहर के बालाजी चौक पर पोस्टर लगाने के लिए पहुंचे। बालाजी चौक पर पुलिस उनका पहले से ही इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह गाड़ियों से उतरे पुलिस वालों ने उनको गिरफ्तार कर लिया और उनके पास नारे लगे पोस्टरों को भी अपने कब्जे में ले लिया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। मोदी हटाओ देश बचाओ, मोदी हटाओ देश बचाओ। पुलिस ने उनको हरियाणा रोडवेज की बस में बैठा कर शहर थाना पहुंचाया। पुलिस उनको कहां ले कर जाती है या फिर वहीं छोड़ती है, इस पर फैसला नहीं हुआ है।

महेंद्रगढ़ पुलिस टीम व सीआईडी को पहले ही इस बात की भनक लग गई थी कि गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में पोस्टर लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी और सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस को भी पुलिस थाना में खड़ा करवा दिया था। और काफी संख्या में पुलिस के पुरुष व महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!