कहा- दुष्यंत ने उचाना में जो भी वादे किए थे, वह नहीं किए पूरे
हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी व उचाना की पूर्व विधायक प्रेमलता शनिवार को हिसार में शक्ति प्रमुख पालकों की बैठक में पहुंची…
चौधरी वीरेंद्र सिंह ने अलग दल बनाने की संभावनाओं से किया इंकार

भारत सारथी

हिसार। हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी व उचाना की पूर्व विधायक प्रेमलता शनिवार को हिसार में शक्ति प्रमुख पालकों की बैठक में पहुंची। विधायक प्रेमलता ने कहा कि चार साल में उनके हलके में विकास नहीं हुआ। इसलिए अब उसे आना पड़ा। पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लडूंगी। मैंने जो काम शुरू करवाए थे, वो रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि उचाना का बाइपास का प्रोजेक्ट रुका हुआ है। प्रेमलता ने कहा कि जब दुष्यंत जीता था तो दो- तीन वादे लेकर आया था, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। हम तो सच्चाई पर चलते हैं, हमारे से झूठ नहीं बोला जाता।

केंद्रीय मंत्री के पार्टी बनाने की चर्चाओं पर लगाया विराम

इस दौरान बीरेंद्र सिंह के बयान का समर्थन करते हुए प्रेमलता ने कहा कि हमें किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं है। पिछले चुनाव में मुझे दुष्यंत ने पटखनी दी थी। मुझे तो सीधा नुकसान हो गया। हालांकि ये पर्सनल है। हमारे पास बहुत बढ़िया लीडर हैं। हमें किसी की जरूरत नहीं है। वहीं उचाना की पूर्व विधायक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के पार्टी बनाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वे 70 साल के हो गए। अब पार्टी नहीं बनाएंगे।

गौर रहे कि विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा की टिकट पर प्रेमलता ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में प्रेमलता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से हार गई थी। दुष्यंत ने जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले 2014 के चुनाव में प्रेमलता उचाना से चुनाव जीती थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता ने कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। अपने विधानसभा की चर्चा करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि चार साल में हमारे क्षेत्र में विकास के लिए एक ईंट नहीं लगी। यहां तक कि हमने जो कार्य शुरू किए थे, वह भी आगे नहीं बढ़े। पूर्व विधायक ने कहा कि गांवों में महिला संगठनों में डिप्टी सीएम के प्रति नाराजगी है। पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं। पंचायत में पढ़ी लिखी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।

अलग दल बनाने की संभावनाओं से किया इंकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री विरेंद्र सिंह को लेकर अक्सर ही कयासबाजी होती रहती है। वे कई बार पार्टी लाइन से इतर कार्यक्रम भी आयोजित करते रहे हैं, इसलिए उनके भाजपा से अलग संगठन बनाने पर भी जब-तब चर्चा होती रहती है। इससे सबंधित पूछे गए सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी बनानी होती तो 20 साल पहले बना ली होती, अब 70 की उम्र में क्या अलग पार्टी बनाएंगे।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले नए सुर से गरमाई सियासत

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के परिसर में भाजपा के हिसार, भिवानी, सिरसा व कुरुक्षेत्र लोकसभा व इसके अधीन आने वाले 36 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो रही है। इसमें 2000 से अधिक शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में की उपलब्धियों, कमियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा अपने बूथ स्तर तक की तैयारियों को परखेगी। कार्यकर्ताओं को चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

error: Content is protected !!