सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
– बैठक में वर्ष 2024 चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में बनाई जाएगी रणनीति
– शक्ति केंद्र संगम में चार लोकसभा व दस जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुख लेंगे हिस्सा

चंडीगढ़, 24 मार्च। भारतीय जनता पार्टी का दूसरा बड़ा शक्ति केंद्र संगम शनिवार को हिसार में होगा। यह बैठक गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक रखी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई नेता शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करेंगें। इस संगम में चार लोकसभा क्षेत्र एवं 10 जिलों के 1620 शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकारिणी सदस्य, 387 के लगभग अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। संगम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शुक्रवार को संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने भी पदाधिकारियों के साथ विशेष मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय कर दी गई है। 25 मार्च को हिसार में होने वाले इस शक्ति केन्द्र संगम में हिसार, भिवानी, सिरसा व कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों के अलावा दस जिलों के शक्ति केन्द्र प्रमुख शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। शक्ति केंद्र संगम में चार लोकसभा के 10 जिलों व 129 मंडलों से 1620 शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित जिला अध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष, महामंत्री, पालक सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। श्री सैनी ने बताया कि पार्टी ने चार लाख नए पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा है। छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस तक सभी का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। यह कार्यशाला इसी अभियान को गति देने के लिए आयोजित की जा रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर पांच लाख कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे।

अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा व कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। शक्ति केंद्र संगम में चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरतलब है कि 19 मार्च को पानीपत के समालखा में भी छह लोकसभा क्षेत्र व 14 जिलों के शक्ति केन्द्र प्रमुखों की शानदार बैठक हो चुकी है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर नई शक्ति फूंकने का काम किया है। शनिवार को होने वाली शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में कार्यकर्ता नई उर्जा से ओतप्रोत होकर आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटें जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।

error: Content is protected !!