पटौदी, 3 मार्च। आम आदमी पार्टी दुवारा पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर पंचायती राज प्रतिनिधियों पर हुये बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में लघु सचिवालय पटौदी के सामने प्रदर्शन करके भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया गया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने पुतला फूंकने के बाद कहा कि ई टेंडरिंग और राइट टू रिकाल का विरोध कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। पंचायती राज प्रतिनिधियों के शरीर पर पड़ी एक एक लाठी भारतीय जनता पार्टी एवं जननायक जनता पार्टी सरकार के कफन में अंतिम कील साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी के करीब साढ़े आठ साल के कार्यकाल में करीब चार वर्ष से ज्यादा पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव नही होने से प्रदेश का ग्रामीण आंचल विकास से मरहूम रहा है। सरकार चार साल के विकास की भरपाई करने के बजाय पंचायती राज संस्थाओं की वित्तिय शक्ति कम करके ग्रामीण विकास में अवरोध पैदा कर रही है। प्रदेश सरकार लोकतंत्र की प्राथमिक इकाई पंचायती राज अवधारणा को समाप्त करने पर तुली हुई है। पंचायती राज प्रतिनिधियों दुवारा निरंतर जारी संघर्ष के दौर में आम आदमी पार्टी सुदृढ़ता के साथ पंचायती राज प्रतिनिधियों के पक्ष में खड़ी है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार किसानों, जवानों , कर्मचारियों, विपक्षियों सहित सभी वर्गों पर लाठीचार्ज करके निरंतर तानाशाही का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

इस प्रदर्शन के दौरान मुकेश चौधरी, सुदेश शर्मा, जयनारायण बजाडिया, कुलदीप यादव, सुरेंदर शेरपुर, सुरेश सैनी, करतार नैनवा, रामबीर, प्रिंस, विनोद जांगड़ा, ईश्वर यादव, श्रणानंद, सुदेश खनगवाल, अमित, ललित, कुलदीप तेलपुरी, सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!