संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने वीडियो काल द्वारा सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पिहोवा 26 फरवरी : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।

महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तके इत्यादि वितरित की जाती है।

महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इत्यादि संत भी मौजूद रहे।

आज के मुख्य यजमान सुनील मित्तल, सचिन तायल, राजेंद्र गोयल, रिंकू जिंदल, बारु राम बंसल, पुलकित जिंदल के इलावा रोशन लाल गर्ग, धर्मवीर अत्री, नरेश चक्रपाणि, सुरेश वर्मा, मास्टर फकीर चंद, अनिल मल्होत्रा, पूनम मित्तल, संजीव कुमारी, आरती धवन, किरण बहल, सरिता बंसल, आंचल धवन, मानवी, वेश्नवी बहल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!