हिसार , 25 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी हिसार विधान सभा के अर्बन मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष भूपेंदर राघव की अध्यक्षता में पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई।इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन पन्ना प्रमुखों कि नियुक्तियों को लेकर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि यह बात कहने में हम गर्व की अनुभूति करते हैं कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सब पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं व पार्टी के कुशल संगठन कर्ताओं की बदौलत ही सम्भव हो सका है।भविष्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी संगठन की रणनीति के तहत बूथ समतियो गठन के बाद पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां की जा रही है। शक्ति केंद्र प्रमुखों औऱ पालको को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। निकाय मंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में विधान सभा स्तर पर पन्ना प्रमुखों का एक महासम्मेलन हिसार में आयोजित किया जाएगा उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी  146बूथों पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां शीघ्र से शीघ्र कर लें।

कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा किआम तौर पर वोटर लिस्ट के एक पन्ने में एक ओर तीस वोटरों के नाम होते हैं। पन्ने के दोनों ओर मिलाकर 60 नाम होते हैं। बीजेपी ने चुनाव व्यवस्था की आखिरी इकाई तक पहुंच बनाने के लिए पन्ना प्रमुख बनाना शुरू किया। पन्ना प्रमुख के जिम्मे उसे पन्ने में दर्ज सभी वोटरों से संपर्क करने और उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए मनाने की जिम्मेदारी होती है। गुजरात में अपनाए गए इस मॉडल को भाजपा ने पूरे देश में लागू किया है। पार्टी के चुनावी प्रबंधन में पन्ना प्रमुख की अहमियत इससे समझी जा सकती है कि प्रधानमंत्री से लेकर जिला इकाई के पदाधिकारी तक को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। अब पार्टी इससे एक कदम और आगे बढ़कर पन्ना समिति की ओर बढ़ गई है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक प्रोफसर मनदीप मालिक, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला, जिला सचिव संजीव रेवाड़ी, उपाध्यक्ष सुशील बुडाकिया, अधिवक्ता अमृत सागर, देश बंधु कौशिक, डॉ वैभव बिदानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक वीरेंद्र सोनी,पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद डॉ महेंद्र जुनेजा,  पार्षद सतिश सुर्लिया, पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा, संजय सैनी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!