जनता दरबार में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित होने के आदेश

अम्बाला, 14 फरवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज बुधवार को केवल अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रात: 11 बजे सुनेंगे। छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले जनता दरबार में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के आदेश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा जारी किए गए हैं।

जनता दरबार में सिर्फ अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को बुधवार गृह मंत्री विज द्वारा सुना जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को मंत्री अनिल विज दिशा-निर्देश देंगे। जनता दरबार में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं ताकि मौके पर ही जनता की समस्याओं का निवारण हो सके।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण हेतु बुधवार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

error: Content is protected !!