पन्ना प्रमुखों की नयुक्तिओ को लेकर निकाय मंत्री ने ली बैठक

हिसार,9 फरवरी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा हिसार विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की एक बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बूथ सशक्तिकरण व पन्ना प्रमुखों की नई नियुक्तियों को लेकर किया गया।

डॉ कमल गुप्ता ने पार्टी जनों का मार्ग दर्शन करते हुए इस विषय में विशेष टिप्स दिए। विदित रहे कि भाजपा प्रदेश संगठन पूरे प्रदेश में एक विशेष अभियान चला कर संगठन को औऱ अधिक मजबूत बनाने में जुटा है। पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियों करके पार्टी संगठन को सबसे नीचे तक ले जाकर विस्तार देना चाहता है।

निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। पार्टी के निष्ठावान , मेहनती व जुझारू कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए रात-दिन लगे हुए हैं । निकाय मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति एक नया प्रयोग है यद्द्पि देश के अन्य राज्यो में इसे बहुत पहले लागू किया जा चुका है, जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

क्या होता है पन्ना प्रमुख विषय को समझाते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि पन्ना प्रमुख चुनाव जीतने की एक मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी होती है। वोटर लिस्ट के एक पन्ने में लगभग 30 वोटरो की पूरी जिम्मेवारी पन्ना प्रमुख की होती है। पन्ना प्रमुख अपनी वोटर लिस्ट के हर मतदाता से व्यक्तिगत या टेलीफोन के द्वारा संपर्क में रहता है। वोटर के पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग करवाने तक उसकी जिम्मेवारी रहती है।

कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने नागरिक पोर्टल के विषय मे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब कोई भी नागरिक घर बैठे पोर्टल पर अपनी गली , मोहल्ले कालोनी की कोई भी सुझाव व शिकायत रख सकता है । जनप्रतिनिधि के अनुमोदन के बाद अधिकारियों द्वारा फिजिबिल्टी चैक करके कार्य को पूरा करने का काम किया जा सकेगा।

इस अवसर पर जिला पन्ना प्रमुख संयोजक प्रोफसर मनदीप मालिक, सुरेश गोयल धूप वाला,रामचंद्र गुप्ता, कृष्ण बिश्नोई, कृष्ण खटाणा, लोकेश असीजा, बाबूलाल अग्रवाल, पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा व शतिश सुर्लिया, सुरेंदर सिंह सैनी, गगन शर्मा, दीपक अग्रवाल, राज कुमार इंदौरा, सुशील बुडाकिया, राज कुमार सलूजा,ओमप्रकाश दुग्गल, सुशील बधवा, सुरेश गोयल एल आई सी, सुशील सैनी, सजन शर्मा, राजेश सिंगल आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!