अवधूत आश्रम में माता रेणुका जोशी को संत समाज एवं गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के पिहोवा मार्ग पर स्थित श्री बड़ा उदासीन अखाड़ा अवधूत आश्रम में आज आश्रम एवं षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परम पूज्य परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज के सानिध्य में संत समाज ने पूज्य माता रेणुका जोशी को श्रद्धांजलि दी गई।

पूज्य माता रेणुका जोशी जी पुणे निवासी पिछले लगभग 20 वर्षो से अवधूत आश्रम में रहती हुई पूज्य गुरुदेव परमहंस ज्ञानेश्वर जी का सत्संग लाभ कर रही थी।

माता जी पिछले कई वर्षो से आश्रम के नि:शुल्क चिकित्सालय में रोगियों का पंजीकरण एवं औषधि वितरण का कार्य सेवाभाव से कर रही थी। सभी व्यक्ति उन्हें माता जी कह कर पुकारते थे। अपने हंसमुख स्वभाव व शालीन व्यवहार के कारण वह सभी रोगियों व अन्य आगंतुकों में बहुत लोकप्रिय थी।

माता जी ने 16 जनवरी उतरायण को प्रात : सभी नित्य कर्म से निवृत्त होकर सत्संग मुद्रा में ही अपना शरीर प्रभु चरणों में त्याग दिया।

आश्रम में पूज्य माता जी के निमित रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग आज 2 फरवरी बृहस्पतिवार भीष्म द्वादशी पर संत समाज द्वारा हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई और संत समाज का भंडारा हुआ।

इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, महंत सुनील दास, स्वामी रोशन पुरी, राजेंद्र प्राशर, कोतवाल महंत विशाल दास, महंत अवध दास, स्वामी दर्शन दास,स्वामी गणेश दास, स्वामी देवी शरण, मंगलानंद और पुणे से आई अनिता नवलगुंद, मेघा नवलगुंद विज्ञानिक , मंगलमूर्ति जोशी, निखिल जोशी,निरंजन जोशी, चिन्मई जोशी, सावित्री जोशी, श्लोक जोशी इत्यादि ने माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You May Have Missed