गणतंत्र दिवस पर जिला परिषद के प्रेजीडेंट भी पहली बार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

चण्डीगढ, 21 जनवरी – आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हरियाणा में 75 स्थानोंं पर गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारु दतात्रेय थानेसर में तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जगाधरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया है कि इस बार जिला परिषद के प्रेजीडेंट भी गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसमें लोहारू में श्रीमती अनीता देवी, बहादुरगढ में कप्तान सिंह, महेन्द्रगढ में राकेश कुमार, फिरोजपुर झिरका में जन मोहमद व खरखोदा में श्रीमती मोनिका राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।  

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला हिसार में, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में, गृह मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला शहर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कवंर पाल करनाल में, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा नूंह में, ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह पानीपत, कृषि मंत्री श्री जे पी दलाल गुरुग्राम, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल फरीदाबाद, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता कैथल और विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेन्द्र बबली सिरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार, विधान सभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा सोनीपत, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव भिवानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा रोहतक, श्रम राज्य मंत्री श्री अनूप धानक फतेहाबाद और प्रिटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह पेहोवा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा अम्बाला कैंट, सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी, सांसद कृष्णपाल गुज्जर बल्लभगढ में, सांसद ब्रिजेंद्र सिंह हांसी, सांसद अरविन्द्र शर्मा झज्जर, सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डी पी वत्स जीन्द, सांसद श्री संजय भाटिया अंसध, सांसद कृष्ण लाल पंवार नारनौल, सांसद श्री रतन लाल कटारिया कालका, सांसद राव इन्द्रजीत सिंह रेवाड़ी, सांसद रामचन्द्र जांगड़ा महम, सांसद श्री रमेश चन्द्र कौशिक गोहाना, सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ऐलनाबाद और सांसद नायब सिंह सैनी रादौर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार, विधायक श्री असीम गोयल नारायणगढ, श्री घनश्याम दास अरोड़ा बराड़ा, श्री सोमबीर सांगवान तोशाम, लक्ष्मण नापा सिवानी, घनश्याम दास सरार्फ बाढड़ा, दीपक मंगला बड़खल, बिशम्भर बाल्मिकी रतिया, श्री दुड़ाराम टोहाना, श्री सत्यप्रकाश जरावता मानेसर, श्री प्रवीन डागर सोहना, श्री सीताराम यादव पटौदी, श्री राजेश नागर बादशाहपुर, श्री राम कुमार गौतम बरवाला तथा विधायक श्री विनोद भ्याना नारनौंद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि विधायक श्री जोगीराम सिहाग बेरी, श्री मोहन लाल बडौली बादली, श्री कृष्ण लाल मिडढा नरवाना, श्री महीपाल ढाण्डा सफीदों, श्री धर्मपाल गोंदर उचाना, श्री रामकुमार कश्यप गुहला, श्री राम करण काला कलायत,  श्री ईश्वर सिंह घरोंडा तथा श्री सुभाष सुधा इन्द्री में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उन्होंने बताया कि विधायक श्री रणधीर सिंह गोलन शाहबाद,  श्री हरविन्द्र कल्याण लाडवा, श्री लक्ष्मण सिंह यादव कनीना,  श्री जगदीश नायर पुन्हाना, श्री सुधीर सिंगला तावडू, श्रीमती सीमा त्रिखा पलवल, श्री नयन पाल रावत होडल, श्री अमरजीत ढांडा हथीन, श्री प्रमोद विज समालखा, श्री अभय सिंह यादव बावल, श्री राकेश दोलताबाद कोसली, श्रीमती निर्मल रानी सांपला, विधायक श्रीमती नैना चैटाला डबवाली, श्री गोपाल कांडा कालांवाली, श्री लीला राम गुज्जर गन्नौर तथा विधायक श्री राम निवास बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

error: Content is protected !!