मुख्य मंत्री ने निकाय मंत्री के साथ उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर की अनऔपचारिक मुलाकात

चंडीगढ़ , 20 जनवरी। मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने आज कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर जलपान पर निकाय मंत्री से अनऔपचारिक मुलाकात की। मुख्यमंत्री व निकाय मंत्री ने इस दौरान काफी देर चर्चा की। मुख्य मंत्री ने पारिवारिक हाल-चाल जाना व प्रदेश के विकास कार्यो पर चर्चा की। उन्होंने हिसार शहर में किये जा रहे विकास कार्यो व घोषित परियोजनाओ के क्रियान्वन स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वे निकाय संस्थाओं के क्रिया कलापो पर अपनी कड़ी दृष्टि रखें व निरंतर वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसक निकाय संस्थाओं में बेहतर सुधार हुआ है, परंतु अभी और अधिक सुधार की गुंजाइश है।

कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री की वैसे तो यह शिष्ठाचार भेंट थी ,फिर भी निकाय मंत्री ने पूरे प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्यो औऱ विभागीय सुधारो की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि पार्किंग की मार्किंग का कार्य जोर-शोर से चलाया जा रहा है व अन्य योजनाएं भी समयबद्ध तरीक़े से क्रियान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य मंत्री ने विभागों में किये जा रहे सुधारात्मक कार्यो पर अपनी संतुष्ठी जताते हुए कार्यो की प्रशंसा की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!