आम आदमी पार्टी कुश्ती खिलाड़ियों के साथ : अनुराग ढांडा

खिलाड़ियों द्वारा जान का खतरा बताना दुर्भाग्यपूर्ण :अनुराग ढांडा
कुश्ती फेडरेशन को तत्काल प्रभाव से भंग करें सरकार : अनुराग ढांडा
फेडरेशन अध्यक्ष को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 19 जनवरी – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने देश और प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से फेडरेशन को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को पद पर बने रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन अध्यक्ष का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खिलाड़ी के साथ हाथापाई कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को तुरंत पद से हटा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा न्याय की मांग करने पर खुद की जान को खतरा बताना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले कई सालों से खिलाड़ी उत्पीड़न और शोषण को सह रहे थे। ऐसे में उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ है। उन्हें जैसी भी मदद चाहिए, आम आदमी पार्टी की लीगल टीम भी खिलाड़ियों की मदद के लिए तैयार है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!