भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिया रैली स्थल और यात्रा के रूट का जायजा
यात्रा के पहले चरण में दिखा जनसैलाब, दूसरे चरण में भी टूटेंगे सारे रिकॉर्ड- हुड्डा
पानीपत की रैली होगी ऐतिहासिक जन भागीदारी- हुड्डा
एसवाईएल पर बैठक नहीं, अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही करे सरकार- हुड्डा

5 जनवरी, पानीपतः राहुल गांधी की भारत के जोड़ो यात्रा के हरियाणा में दूसरे चरण की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज पानीपत रैली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली स्थल व यात्रा के रूट का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली और नेता व कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। पूरे देश में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में पहले चरण के दौरान उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि यात्रा को लेकर हरियाणा की जनता में कितना उत्साह है। इसके दूसरे चरण में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। जनसैलाब के मामले में हरियाणा खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पानीपत में होने वाली भारत जोड़ो रैली में भी बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। जन भागीदारी के हिसाब से यह ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

हुड्डा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जात-धर्म के नाम पर होने वाली बंटवारे की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी की मुहिम रंग ला रही है। जहां से यात्रा गुजरती है लाखों की तादाद में लोग उसके साथ जोड़ते हैं। हरियाणा में पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी अलग-अलग सामाजिक और नागरिक संगठनों से राहुल गांधी का संवाद जारी रहेगा। राहुल गांधी किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी समेत अलग-अलग वर्गों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानते हैं और फिर उसे आवाज देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ग इस यात्रा से जुड़ाव महसूस कर रहा है।

पत्रकारों द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जबाव में हुड्डा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सरकारें बैठक पर करके सिर्फ टाइमपास कर रही हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में अपना फैसला सुना हो चुका है। अब इसे लागू करवाने की जिम्मेदारी केंद्र और हरियाणा सरकार की है। इसलिए इस मुद्दे पर बैठकें नहीं बल्कि अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही करनी चाहिए।
खेल मंत्री पर लगे आरोपों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री को नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। तभी मामले की निष्पक्ष जांच संभव है।
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शानदार एंट्री
पानीपत के सनौली बॉर्डर से यात्रा पहुंची हरियाणा
फूलों और ढोल नगाड़ों के साथ किया गया राहुल गांधी का स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया स्वागत
पार्टी विधायक, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और हजारों की तादाद में जनता रही मौके पर मौजूद
हरियाणा में एंट्री के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना
सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से जाना पड़ा दिल्ली
सुबह वापिस यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी
सुबह 5:30 बजे वापस पहुंचेंगे सनौली बॉर्डर
6:00 बजे से विधिवत तौर पर होगा यात्रा का आगाज