-माता कृष्णा देवी के चेहरे पर हमेशा एक खुशी का भाव देखने को मिलता था -राव इंद्रजीतसिंह
एक पुत्र के लिए मां ही पूरी दुनिया ओपी धनखड़
जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित : डिप्टी स्पीकर रणबीरसिंह गंगवा

भारत सारथी/ कौशिक
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव की माता कृष्णा देवी के निधन पर सोमवार को किला रोड स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे और शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा व पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वे जब भी नारनौल उनके घर आते थे तो माताजी से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके चेहरे पर हमेशा एक खुशी का भाव देखने को मिलता था। वे आखिर तक पूरी तरह से स्वस्थ रही। ये संयम व सामान्य जीवन शैली का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि ये प्रकृति का नियम है कि जो इस संसार में जन्म लेता है, उसे एक दिन प्रस्थान भी करना है। पुण्यात्मा के लिए भगवान से मोक्ष की प्रार्थना करते हैं। माता जी की आत्मिक शन्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। ईश्वर इस दु:ख की घड़ी में सभी परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि एक पुत्र के लिए मां ही पूरी दुनिया होती है। जो सुख मां के चरणों में होता है, वह असीम है। मां का वात्सल्य प्रेम अतुलनीय होता है। हम इस दुख को महसूस कर सकते हैं लेकिन भरा पूरा परिवार सुखी जीवन के साथ

छोड़कर जाना भी बड़ा भाग्यशाली होता है। दिवंगत आत्मा के लिए मोक्ष की प्रार्थना करते हैं।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीरसिंह गंगवा ने कहा कि जन्म और मृत्यु सब ईश्वर के हाथों है। जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यह दुनिया का अटल सत्य है। मां का निधन पुत्र के लिए अपूरणीय क्षति होती है। हम सबके जीवन में मां का एक अहम स्थान होता है। जो इंसान सभी प्रकार की संतुष्टि का भाव लिए इस दुनिया से विदा होता है, वह भाग्यशाली है। अच्छे कर्म और संस्कार आने वाली कई पीढि़य़ों का जीवन आसान बना देते हैं। स्वर्गीय माता कृष्णा देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा में सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हम सबके जीवन में माता के संस्कार और मूल्यों का प्रभाव रहता है। ओम प्रकाश यादव के जीवन पर भी उन्हीं मूल्यों का प्रभाव है। सुभाष बराला ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मनुष्य के लिए मां से बढ़कर संसार में कोई गुरु नहीं है। मां स्वयं कष्ट सहन कर अपनी संतान की खुशहाली व अच्छे जीवन के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। मां के आशीर्वाद से बड़ा आशीर्वाद व्यक्ति के लिए हो नहीं सकता। कलयुग में जो व्यक्ति सच्चे मन से माता-पिता की सेवा करता है, वो जीवन में अवश्य आपार सफलता प्राप्त करता है।

इस मौके पर नांगल चौधरी विधायक डा. अभयसिंह यादव, विधायक बलवानसिंह दौलपुरिया, पिछड़ा आयोग के पूर्व चेयरमैन सतवीर वर्मा,पूर्व चेयरमैन सीबी दीक्षित, पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, पूर्व विधायक नरेश कौशिक बहादुरगढ़, एचसीएस अनुराग ढालिया, कनीना एसडीएम रणवीरसिंह, चेयरमैन छोटेलाल, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कंवरसिंह यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, सुरेश चौधरी, छोटू पहलवान, विक्की राव, नगर पार्षद योगेश त्यागी, विष्णु सैनी, रोहताश चेयरमैन, मंगल रईस, रामनिवास यादव कोटपुतली, अनिल शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!